कार में दिख रही हैं ये लाइट्स? इग्नोर किया तो खतरे में आ जाएगी सेफ्टी
07 Mar 2026
BY- Aajtak Auto
डैशबोर्ड पर दिखेंगे साइन
कार के डैशबोर्ड पर कई तरह की साइन लाइट्स दिखती हैं. मॉडर्न कार्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये अपने बारे में बहुत कुछ बताती हैं.
Photo: Unsplash
बहुत से लोग इन साइन्स को समझ नहीं पाते हैं. अगर समय पर इन लाइट्स पर ध्यान दे लें, तो आपकी कार भी खराब नहीं होगी और सेफ्टी भी बेहतर होगी.
Photo: Unsplash
सबसे पहले इंजन लाइट्स की बात करते हैं. अगर आपको ये वॉर्निंग लाइट दिखती है, तो इसकी कई वजह हो सकती है. आपको तुरंत अपनी कार को चेक करना चाहिए.
Photo: Unsplash
DPF लाइट सिर्फ डीजल कार में नजर आती है. अगर ये लाइट दिख रही है तो समझ जाइए कि व्हीकल के एग्जॉस्ट सिस्टम को रिजनरेशन की जरूरत है.
Photo: Unsplash
ऑयल वॉर्निंग लाइट के नजर आने का मतलब है कि इंजन ऑयल का प्रेशर कम है. अगर ये लाइट दिखे, तो आपको कार रोककर इंजन ऑयल का लेवल चेक करना चाहिए.
Photo: Unsplash
इंजन टेम्परेचर लाइट अगर दिख रही है, तो इसका मतलब है कि इंजन का टेम्परेचर ज्यादा है. इसकी वजह लो कूलेंट हो सकता है.
Photo: Unsplash
बैटरी वॉर्निंग लाइट दिखने का मतलब है कि बैटरी को जरूरी चार्ज नहीं मिल रहा है. इसकी वजह खराब एल्टरनेटर, बैटरी और डैमेज ड्राइव बेल्ट या खराब वायरिंग हो सकती है.
Photo: Unsplash
एयरबैग वॉर्निंग लाइट दिखने का मतलब है कि एयरबैग सिस्टम में गड़बड़ी है. इस साइन के दिखने पर आपको कार तुरंत चेक करवानी चाहिए.
Photo: Unsplash
ब्रेक वॉर्निंग सिस्टम लाइट तब दिखती है जब कार के ब्रेकिंग सिस्टम में कोई दिक्कत आती है. इसकी वजह से ब्रेक फेल जैसी समस्या आ सकती है.
Photo: Unsplash
ABS वॉर्निंग लाइट का मतलब है कि सिस्टम में कोई गड़बड़ी है. ये ब्रेकिंग के वक्त व्हील्स को लॉक होने से रोकता है, इसलिए आपको कार की जांच तुरंत करानी चाहिए.