₹500 में कार हो जाएगी कूल! गर्मी में बेहद काम के हैं ये सस्ते एक्सेसरीज

24 May 2026

By: Aaj Tak Auto

गर्मी का प्रचंड रूप

देश भर में गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है. कई शहरों में तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है.

Photo: PTI

भट्ठी जैसा केबिन

ऐसी भीषण गर्मी में कार ड्राइविंग भी किसी सजा से कम नहीं लगती है. थोड़ी देर कार पार्क करने के बाद ही कार के अंदर का माहौल किसी भट्ठी जैसा हो जाता है.

Photo: ITG

सेहत पर भी असर

तेज गर्मी में कार का केबिन कुछ ही मिनटों में ओवन जैसा गर्म हो जाता है. ऐसी हालत में ड्राइव करना न सिर्फ असहज होता है, बल्कि सेहत पर भी असर डाल सकता है. 

Photo: ITG

किफायती एक्सेसरीज

अच्छी बात यह है कि बाजार में कई किफायती एक्सेसरीज मौजूद हैं, जिनकी मदद से आप अपनी कार के अंदर का टेंप्रेचर काफी हद तक कम कर सकते हैं.

Photo: ITG

500 रुपये से भी कम कीमत

ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर इनमें से कुछ एक्सेसरीज 500 रुपये से भी कम कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सस्ते और असरदार विकल्प.

Photo: Freepik

सनशेड और विंडशील्ड कवर

विंडशिल्ड पर लगाए जाने वाला सनशेड सीधे सूरज की रोशनी को अंदर आने से रोकता है. इससे डैशबोर्ड और सीट्स ज्यादा गर्म नहीं होते. पार्किंग के समय इसका इस्तेमाल जरूर करें.

Photo: Freepik

कार कर्टेन (सन ब्लाइंड)

साइड विंडो के लिए कार कर्टेन भी एक अच्छा विकल्प है. यह धूप को ब्लॉक करता है और केबिन को ठंडा रखने में मदद करता है. लंबी यात्रा में यह काफी उपयोगी है.

Photo: walmart.ca

सीट कूलिंग कवर

बाजार में मिलने वाले सीट कूलिंग कवर या ब्रीथेबल सीट कवर गर्मी में काफी राहत देते हैं. ये सीट्स को ज्यादा गर्म होने से बचाते हैं और बैठने में आरामदायक रहते हैं.

Photo: ubuy.co.in

डैशबोर्ड हीट प्रोटेक्टर

डैशबोर्ड हीट प्रोटेक्टर लगाने से वह सीधे धूप के संपर्क में नहीं आता. इससे कार के अंदर का तापमान थोड़ा कम रहता है और प्लास्टिक पार्ट्स भी सुरक्षित रहते हैं.

Photo: amazon.in

पोर्टेबल कार फैन

अगर कार का AC बहुत असरदार नहीं है तो पोर्टेबल फैन भी अच्छा विकल्प हो सकता है. यह हवा को सर्कुलेट करता है और केबिन को जल्दी ठंडा करने में मदद करता है.

Photo: amazon.in

टिंटेड फिल्म

विंडो पर लगाई जाने वाली हल्की टिंटेड फिल्म भी गर्मी को काफी हद तक कम करती है. हालांकि, इसे लगाते समय नियमों का ध्यान रखना जरूरी है.

Photo: amazon.in

स्टीयरिंग व्हील कवर

गर्मी में स्टीयरिंग बहुत ज्यादा गर्म हो जाता है. कवर लगाने से पकड़ आसान रहती है और हाथ जलने से बचते हैं.

Photo: Renaulkt.co.in

Read Next