25 Apr 2026
By: Aajtak Auto
गर्मी में धूप से बचने के लिए लोग कार का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं, लेकिन इसके साथ उनके सामने एक नई चुनौती खड़ी हो जाती है.
Photo: Unsplash
ये चुनौती होती है धूप में पार्क कार के गर्म होने की. जहां धूप में खड़ी कार का तापमान सामान्य से ज्यादा हो जाता है. ऐसे में उसमें बैठने में बहुत परेशानी होती है.
Video: ITG
एसी ऑन करने के काफी देर बाद कार का टेम्परेचर ठीक होता है. हालांकि, कुछ बातों का ध्यान रखकर आप कार को जल्दी ठंडा कर सकते हैं.
Photo: Unsplash
सबसे पहले आपको किसी एक खिड़की को खोलकर दूसरी तरफ से हवा को तेजी से पास करना होगा. इसके लिए आप दरवाजे को तेजी से खोल बंद कर सकते हैं.
Photo: Unsplash
इससे फायदा ये होगा कि कार में मौजूद गर्म हवा का बहुत सा हिस्सा दूसरी तरफ से बाहर निकल जाएगा. इसके बाद आपको कार का एसी ऑन करना चाहिए.
Photo: Unsplash
एसी को तुरंत फुल पर ना चलाएं. बल्कि एसी ऑन करके फ्रेश एयर मोड में रखें. 1 से 2 मिनट तक खिड़कियों को खुला रखें.
Photo: Unsplash
फिर खिड़की बंद करके रिसर्कुलेशन मोड ऑन कर दें. इससे ठंडी हवा तेजी से सर्कुलेट होगी और कूलिंग भी तेजी से होगी.
Photo: Unsplash
आप सनशेड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. विंडशील्ड पर सनशेड को लगाने के सीधे पकड़े वाली धूप का असर कम हो जाता है.
Photo: Unsplash
कार को पार्क करते हुए खिड़कियों को मामूली सा खुला छोड़ दें. इससे गर्म हवा बाहर निकलती रहेगी.
Photo: Unsplash
कार को पार्क करते हुए खिड़कियों को मामूली सा खुला छोड़ दें. इससे गर्म हवा बाहर निकलती रहेगी. सीट और स्टीयरिंग को कपड़े से कवर करके भी रख सकते हैं.
Photo: Unsplash