बार-बार धोने से हो सकती है खराब, साल में कितनी बार धोनी चाहिए कार 

29 Mar 2026

By: Aajtak Auto

गलती तो नहीं कर रहे आप

कार को हमेशा नए जैसा दिखाने के लिए लोग उसकी अक्सर धुलाई कर देते हैं. मगर बार-बार कार धोने का असर पेंट की क्वालिटी पर भी पड़ता है. 

Video: ITG

कितनी बार धोनी चाहिए?

ऐसे में सवाल आता है कि हमें अपनी कार कब और कितनी धोनी चाहिए. इसका कोई तय फॉर्मूला तो नहीं है, लेकिन कई सारे फैक्टर पर निर्भर जरूर करता है.

Photo: Unsplash

कई फैक्टर होते हैं 

यानी आपकी कार कैसी सड़कों पर चलती है, आपके शहर का मौसम कैसा है और आप कार को इस्तेमाल कितना करते हैं. 

Photo: Unsplash

महीने में एक या दो बार

सामान्यतः अगर आप कार को महीने में एक या दो बार धोते हैं, तो उससे वो खराब नहीं होगी. हालांकि, बेहतर तो ये है कि आप कार को धोने के बजाय गिले कपड़े से पोंछे. 

Photo: Unsplash

रेगुलर करें सफाई 

अगर बहुत ज्यादा प्रदूषण वाले शहर में रहते हैं, तो आप हफ्ते में भी एक बार कार धो सकते हैं. हालांकि, रेगुलर सफाई करते रहते हैं, तो कार को बार-बार धोने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Photo: Unsplash

खराब हो सकता है पेंट 

मानसून या कीचड़ वाले इलाके में कार की सफाई का विशेष ध्यान रखना होता है. अगर आप ध्यान नहीं रखेंगे, तो पेंट और अंडरबॉडी को नुकसान हो सकता है. 

Photo: Unsplash

ना करें इंतजार 

पहली बारिश, लंबे सफर के बाद, कार पर बर्ड ड्रॉपिंग या पेड़ का रस गिर जाए तो इंतजार नहीं करना चाहिए, बल्कि कार धो लेनी चाहिए.

Photo: Unsplash

आ सकते हैं स्क्रैच 

अगर आप बार-बार कार को धोते हैं, तो पेंट की शाइन कम हो सकती है. यहां तक की माइक्रो स्क्रैच भी आ सकते हैं. इसलिए धुलाई के अंतराल का ध्यान रखें.

Photo: Unsplash

इन बातों का रखें ध्यान

धुलाई में माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें, हार्ड वाटर का इस्तेमाल ना करें, दो से तीन महीने में एक बार अंडरबॉडी वॉश भी कर सकते हैं.

Photo: Unsplash

Read Next