घर पर ठीक हो जाएगा कार का AC, नहीं जाना होगा मैकेनिक के पास

12 Mar 2026

By: Aajtak Auto

घर पर कर सकते हैं फिक्स

गर्मी ने दस्तक दे दी है. अब कार ड्राइव करते हुए AC की जरूरत पड़ने लगती है. अगर आपको भी ऐसा लग रहा है कि कार में कूलिंग कम है. 

Photo: Unsplash

यानी कार का AC ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है, तो आपको सर्विस सेंटर भागने की जरूरत नहीं है. बल्कि आप घर पर ही इसे फिक्स कर सकते हैं. 

Photo: Unsplash

सबसे पहले आपको केबिन फिल्टर को साफ करना चाहिए. ये फिल्टर डैशबोर्ड या ग्लव बॉक्स के पीछे होता है. उसे साफ करें या जरूरत हो तो बदल भी सकते हैं. 

Photo: Unsplash

गंदे फिल्टर की वजह से एसी का एयर फ्लो कम हो जाता है. साथ ही आपको वेंट्स की सफाई भी करनी चाहिए. इसे लिए आप ब्रश या एयर ब्लोअर यूज कर सकते हैं.

Photo: Unsplash

कंडेंसर को जरूर चेक करें. अगर कंडेंसर के पास मिट्टी जमा हो जाए, तो कूलिंग कम होती है. आप इसे पानी के प्रेशर से साफ कर सकते हैं. 

Photo: Unsplash

कई बार लोग कार के स्टार्ट होते ही एसी को फुल पर चलाते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए. बल्कि आपको पूरे सिस्टम को थोड़ा वक्त देना चाहिए. 

Photo: Unsplash

सबसे पहले कार की खिड़कियां खोल दें और सिर्फ फैन को चलाए. इसके बाद आपको एसी ऑन करना चाहिए. इससे बेहतर कूलिंग मिलेगी. 

Photo: Unsplash

ऐसा करने से कार के अंदर की गर्म हवा पहले बाहर निकल जाएगी और फिर एसी की ठंडी हवा आप तक पहुंचेगी.

Photo: Unsplash

अगर एसी बिलकुल भी ठंडा नहीं कर रहा है, तो इसकी वजह रेफ्रिजरेंट गैस की कमी हो सकती है. इसे आपको खुद फिक्स नहीं करना चाहिए बल्कि मैकेनिक को दिखाना चाहिए. 

Photo: Unsplash

कंप्रेसर में दिक्कत हो या ऊपर बताए हैक्स को इस्तेमाल करने के बाद भी एसी कूलिंग नहीं कर रहा है. ऐसे में आपको सर्विस सेंटर में कार को दिखाना चाहिए.

Photo: Unsplash

Read Next