03 July 2026
By: Aajtak Auto
चीनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी बीवाईडी ने अपनी कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है. कंपनी ने अपनी गाड़ियों की कीमत 1 लाख रुपये तक बढ़ाई है.
Photo: bydautoindia.com
बढ़ी हुई कीमतें 1 जुलाई से लागू हो गई हैं. ब्रांड ने अपनी कारों के दाम 50 हजार रुपये से 1 लाख रुपये तक मॉडल्स के आधार पर बढ़ाए हैं.
Photo: bydautoindia.com
इस प्राइस हाइक का असर बीवाईडी ऐटो 3, बीवाईडी सील और बीवाईडी सीलॉयन 7 के चुनिंदा वेरिएंट्स पर पड़ेगा. जबकि कुछ वेरिएंट्स की कीमत पर कोई असर नहीं है.
Photo: bydautoindia.com
कंपनी की मानें, तो कारों की कीमत में हुए इजाफे की वजह बढ़ती इनपुट कॉस्ट, महंगाई का बढ़ना और लगातार होता इन्वेस्टमेंट है.
Photo: bydautoindia.com
प्राइस रिवीजन के साथ ही कंपनी ने eMAX 7 का नया वेरिएंट लॉन्च किया है. कार के कम्फर्ट वेरिएंट की कीमत 27.90 लाख रुपये है.
Photo: bydautoindia.com
इसमें अपग्रेडेड बैटरी पैक मिलता है, जिसकी कैपेसिटी 71.8 kWh है. इस अपडेट की वजह से एमपीवी खरीदने वालों को बेहतर वैल्यू मिलेगी.
Photo: bydautoindia.com
कंपनी ने इस प्राइस हाइक का ऐलान मई में किया था. कंपनी ने जानकारी दी थी कि उनकी कारों की कीमतें 1 जुलाई से बढ़ेंगी.
Photo: bydautoindia.com
अगर मई और जून में ऐलान के बाद भी किसी ने बीवाईडी की कारें खरीदी होंगी, तो उन्हें गाड़ियों के लिए पुरानी कीमत ही देनी पड़ी होगी.
Photo: bydautoindia.com
हालांकि, अगर आपने जून में बुकिंग की थी और कार की डिलीवरी जुलाई में लेंगे, यानी पेमेंट जुलाई में करेंगे, तो आपको ज्यादा पैसे देने होंगे.
Photo: bydautoindia.com