1000Km रेंज, दमदार लुक, 9 जून को भारत में आएगी पहली हाइब्रिड BYD कार

03 June 2026

By: Aajtak Auto

प्रीमियम EV बेच रही कंपनी

बीवाईडी (BYD) भारतीय बाजार में लंबे समय से ऑपरेट कर रही है. ब्रांड की प्रीमियम कारें सीबीयू (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) रूट के जरिए भारत में आती हैं. 

Photo: BYD

हाइब्रिड कार ला रहा ब्रांड

अब तक कंपनी ने भारत में सिर्फ इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च किया है. अब कंपनी भारत में अपनी प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लेकर आ रही है. 

Photo: BYD

किस रूप में आएगी कार

हालांकि, कंपनी ने ये नहीं बताया है कि कार किस रूप में भारत आएगी. यानी पूरी तरह से बनी हुई आएगी या उसे यहां असेंबल किया जाएगा. 

Photo: BYD

9 जून को होगी लॉन्च 

ये कार 9 जून को भारत में लॉन्च हो रही है. रिपोर्ट्स की मानें, तो बीवाईडी 9 जून को Atto 2 DM-i या Sealion DM-i को लॉन्च कर सकती है. 

Photo: BYD

टेस्टिंग में नजर आई हैं कारें

सोशल मीडिया पर कंपनी ने अपकमिंग कार का एक टीजर जारी किया है. कंपनी की ऐटो 2 और सीलॉयन को भारत में टेस्टिंग के वक्त देखा गया है. 

Photo: BYD

क्या है कार में खूबी? 

बात करें BYD Atto 2 की, तो ये कार क्रेटा वाले सेगमेंट में आएगी. इसमें 7.8kWh और 18kWh की बैटरी मिल सकती है, जो 1.5 लीटर के इंजन के साथ आएगी. 

Photo: BYD

रेंज कितनी मिलेगी? 

कार में 998 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है. हालांकि, इलेक्ट्रिक रेंज बैटरी के आधार पर सिर्फ 40 किलोमीटर और 90 किलोमीटर की होगी. 

Photo: BYD

Sealion में क्या होगा खास

सीलॉयन एक बड़ी कार होगी, जिसका साइज टोयोटा फॉर्च्यूनर वाला होगा. इसमें 1.5 लीटर के पेट्रोल इंजन के साथ 18.3kWh और 26.6kWh की बैटरी मिल सकती है. 

Photo: BYD

1000Km से ज्यादा रेंज 

ये प्लग-इन हाइब्रिड कार 1092 किलोमीटर तक की क्लेम्ड रेंज के साथ आ सकती है. इसमें इलेक्ट्रिक रेंज 140 किलोमीटर की होगी.

Photo: BYD

Read Next