5 मीटर से ज्यादा लंबी, 600KM रेंज... भारत आ रही ये लग्जरी MPV 

05 Aug 2026

By: Aajtak Auto

BYD की बड़ी तैयारी

बीवाईडी (BYD) भारतीय बाजार में लंबे समय से इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेच रही हैं. फिलहाल कंपनी भारत में सीबीयू (कंप्लीट बिल्ट अप यूनिट) रूट से कारों को लाती है.

Video: denza.com

आ रही लग्जरी MPV

दुनिया भर में अपनी कारों का लोहा मनवा चुकी बीवाईडी, अभी भारतीय बाजार को क्रैक करने में लगी हुई है. कंपनी अपनी एक लग्जरी कार लेकर आ रही है. 

Photo: denza.com

Denza D9 की होगी एंट्री

ये कार डेंजा (Denza) ब्रांड की होगी. रिपोर्ट्स की मानें, तो कंपनी डेंजा डी9 को लेकर आ रही है, जो शुरुआत में बीवाईडी डीलर्स ही बेचेंगे.

Photo: denza.com

इलेक्ट्रिक अवतार में आएगी

डेंजा डी9 ग्लोबल मार्केट में इलेक्ट्रिक और प्लगइन हाइब्रिड दोनों अवतार में आती है. हालांकि, भारत में ये कार सिर्फ इलेक्ट्रिक अवतार में आ सकती है. 

Photo: denza.com

कब होगी लॉन्च? 

कंपनी इस कार को दिवाली पर लॉन्च कर सकती है. दिवाली की डेट मिस होती है, तो ये कार 2027 भारत मोबिलिटी एक्सपो में लॉन्च हो सकती है. 

Photo: denza.com

किससे होगा मुकाबला? 

इस कार का सीधा मुकाबला एमजी एम9, टोयोटा वेलफायर, मर्सिडीज वी-क्लास और लेक्सस एलएम से होगा.

Photo: denza.com

कितनी बड़ी होगी कार? 

डेंजा डी9 की लंबाई 5250 एमएम, चौड़ाई 1960 एमएम, ऊंचाई 1920 एमएम और लॉन्ग व्हीलबेस 3110 एमएम का है. 

Photo: denza.com

600KM की रेंज मिलेगी

ये कार 600KM की क्लेम्ड रेंज, थ्री रो सीट्स, एंड्रॉयड इंफोटेनमेंट सिस्टम, बड़े ग्लास रूफ, मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आएगी.

Photo: denza.com

कैप्टन सीट्स मिलेंगी 

सेकंड रो में कैप्टन सीट्स मिलेंगी. इन सीट्स के साथ इंडिविजुअल स्क्रीन मिलेगी, जिसपर कैबिन फीचर्स के कंट्रोल मिलेंगे. 

Photo: denza.com

एक और कार आ रही है

बीवाईडी ने भारत में Linghui E7 को भी पेटेंट किया है. ये एक इलेक्ट्रिक सेडान है, जो 25 लाख से कम के बजट में आ सकती है.

Photo: denza.com

Read Next