चाय खत्म होने से पहले चार्ज होगी EV! आ रही 'फ्लैश चार्जिंग' कार

20 April 2026

By: Ashwin Satyadev

EV की बड़ी चिंता होगी खत्म

इलेक्ट्रिक कारों की सबसे बड़ी चिंता खत्म होने जा रही है. चीन की प्रमुख कार निर्माता कंपनी BYD ने इसके लिए बड़ी तैयारी कर रखी है.

Photo: Byd.com

ऑटो शो में आएगी कार

जी हां, चीन के बीजिंग में होने जा रहे ऑटो शो में इस बार BYD अपनी नई जनरेशन BYD Atto 3 को पेश करने जा रही है.

Photo: Byd.com

थर्ड जेनरेशन में बड़ा बदलाव

कंपनी ने सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टी की है. इस थर्ड जेनरेशन मॉडल में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. जिसमें सबसे बड़ा बदलाव चार्जिंग को लेकर होगा.

Photo: Byd.com

RWD प्लेटफॉर्म पर तैयार

नई Atto 3 को पूरी तरह नए RWD प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसमें फ्लैश चार्जिंग तकनीक दी गई है और व्हीलबेस को 50 mm तक बढ़ाया गया है.

Photo: Byd.com

कितना बदला डिज़ाइन

कार के डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं. इसमें ब्लैक रूफ, पतले हेडलैंप, क्लोज्ड फ्रंट और सिंगल यूनिट टेललाइट देखने को मिलेगी.

Photo: Byd.com

कार का साइज

नई Atto 3 एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी है, जिसकी लंबाई 4665 मिमी, चौड़ाई 1895 मिमी और ऊंचाई 1675 मिमी है. इसमें 2770 मिमी व्हीलबेस मिलता है.

Photo: Byd.com

पिछले मॉडल से बड़ी

यह पुराने मॉडल से 210 मिमी लंबी, 20 मिमी चौड़ी और 60 मिमी ज्यादा ऊंची हो गई है. नए मॉडल में 18 और 19 इंच के व्हील ऑप्शन मिलेंगे.

Photo: Byd.com

दो बैटरी पैक

नई Atto 3 में BYD की सब्सिडियरी FinDreams की LFP बैटरी दी गई है. इसमें दो बैटरी ऑप्शन (57.54kWh और 68.54 kWh) मिलेंगे.

Photo: Byd.com

ड्राइविंग रेंज

छोटी बैटरी सिंगल चार्ज में 540 किमी तक की ड्राइविंग रेंज देगी जबकि बड़ी बैटरी से तकरीबन 630 किमी तक का रेंज मिलेगा.

Photo: Byd.com

गेमचेंजर टेक्नोलॉजी

इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी फ्लैश चार्जिंग टेक्नोलॉजी है. कंपनी के मुताबिक, यह कार सिर्फ 5 मिनट में 10% से 70% तक चार्ज हो सकती है.

Video: Byd.com

चाय से पहले चार्ज होगी कार

वहीं इसकी बैटरी को 10% से 97% तक चार्ज होने में करीब 9 मिनट लगते हैं. बेहद ठंडे मौसम में भी चार्जिंग समय सिर्फ 3 मिनट ही बढ़ता है.

Photo: Byd.com

हाई-टेक इंटीरियर 

नई Atto 3 के इंटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं. इसमें टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, स्टीयरिंग कॉलम पर गियर शिफ्टर, LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन मिलेगा. 

Photo: Byd.com

भारत में भी बिकती है कार

भारत में भी BYD Atto 3 की बिक्री होती है, यहां इसकी कीमत 24.99 लाख रुपये से शुरू होती है. संभव है कि आने वाले समय में अपडेटेड मॉडल को यहां भी पेश किया जाए.

Photo: Byd.com

Read Next