24 Apr 2026
By: Aajtak Auto
रॉयल एनफील्ड की 650सीसी बाइक्स को टक्कर देने के लिए क्लासिक लेजेंड ने नई बाइक को लॉन्च किया है. कंपनी ने बीएसए स्क्रैम्बलर 650 को लॉन्च किया है.
Video: bsamotorcycles.in
पिछले साल ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुई गोल्ड स्टार 650 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड Scrambler 650 को कंपनी ने भारतीय बाजार में लॉन्च किया है.
Photo: bsamotorcycles.in
बाइक में 652 सीसी का सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है. ये इंजन ही कंपनी की गोल्ड स्टार 650 में भी आता है.
Photo: bsamotorcycles.in
इंजन 45 एचपी की पावर और 55 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसके साथ कंपनी ने 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया है.
Photo: bsamotorcycles.in
भले ही इंजन में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया हो, लेकिन डिजाइन में ये बाइक ग्लोबल गोल्ड स्टार 650 से काफी अलग है.
Photo: bsamotorcycles.in
इसमें हाई माउंटेड फ्रंट फेंडर, फॉर्क गेटर्स, 65 के ग्राफिक्स के साथ साइड पैनल और रिवर्स टेल लाइट मिलती है. इसमें एलईडी हेडलाइट दी गई है.
Photo: bsamotorcycles.in
बाइक में 19-इंच के फ्रंट व्हील और 17- इंच के रियर टायर्स मिलते हैं. बाइक की सीट हाइट 820 एमएम की है और इसका ग्राउंड क्लियरेंस 187 एमएम का है.
Photo: bsamotorcycles.in
बीएसए स्क्रैम्बलर 650 को कंपनी ने 3.25 लाख रुपये की इंट्रोडक्ट्री एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. इसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड बियर 650 से है.
Photo: bsamotorcycles.in
रॉयल एनफील्ड के मुकाबले बीएसए स्क्रैम्बलर लगभग 50 हजार रुपये कम कीमत पर लॉन्च हुई है. बाइक तीन कलर- रैवन ब्लैक, विकटर येलो और थंडर ग्रे में आती है.
Photo: bsamotorcycles.in