CNG हो या ईवी, BS7 नियमों से कोई नहीं बचेगा, हो रही बड़ी तैयारी

09 Apr 2026

By: Aajtak Auto

अगले साल बदलेंगे नियम 

2027 में कार, बस और ट्रकों को ज्यादा कठोर एमिशन नियमों का पालन करना होगा. क्योंकि सरकार अब बीएस 6 के बाद बीएस 7 लाने की तैयारी कर रही है. 

Photo: PTI

सख्त होंगे नॉर्म्स 

रिपोर्ट्स की मानें तो नए उत्सर्जन नियमों को अलगे साल लागू किया जा सकता है. हालांकि, इस मामले में सरकार ने कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. 

Photo: marutisuzuki.com

यूरो 7 से होगी समानता 

सरकार देश के प्रमुख शहरों में पॉल्यूशन को कम करने के लिए एमिशन नियमों के नए सेट को जारी कर सकती है. ये नियम काफी हद तक यूरो 7 जैसे ही होंगे.

Photo: Unsplash

CNG वाले भी नहीं बचेंगे

ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया है कि बीएस 7 में सरकार की नजर नैचुरल गैस से चलने वाले वाहनों पर भी होगी. 

Photo: Unsplash

स्मॉग कम करने की तैयारी

हल्के और भारी दोनों तरह के वाहनों के लिए अमोनिया एमिशन की मॉनिटरिंग कठोरता से की जाएगी. जिससे शहरों में बनने वाले स्मॉग को कम किया जा सके.

Photo: Unsplash

रियल टाइम मॉनिटरिंग

अधिकारी ने बताया है कि साल 2027 में बिकने वाली कारों को बीएस 7 के रियल टाइम पॉल्यूशन मॉनिटरिंग सिस्टम का पालन करना होगा. 

Photo: Unsplash

बड़ा होगा इम्पैक्ट 

बीएस 4 से बीएस 6 में अपग्रेड करते वक्त 2020 में कंपनियों को अपनी गाड़ियों में कई बड़े बदलाव करने पड़े थे. यहां तक कई मॉडल्स को बंद भी कर दिया गया था. 

Photo: Unsplash

सभी के लिए एक ही नियम

इससे पहले जहां एमिशन नॉर्म्स में अलग-अलग फ्यूल टाइप के लिए नियम अलग थे. बीएस 7 में ऐसा नहीं होगा. सभी फ्यूल टाइप एक ही कैटेगरी में आएंगे. 

Photo: Unsplash

कैफे-3 पर भी चल रहा काम

यानी कार सीएनजी हो या फिर इलेक्ट्रिक सभी के लिए भारत स्टेज 7 के एमिशन नॉर्म्स एक बराबर होंगे. बीएस-7 के साथ ही कैफे-3 पर भी काम चल रहा है.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next