11 September 2026
By; Aaj Tak auto
नई दिल्ली में होने वाले BRICS Summit 2026 की तैयारियां अब अंतिम दौर में हैं. दुनिया के कई बड़े देशों के नेता और डेलिगेशन इस सम्मेलन में पहुंचना शुरू कर चुके हैं.
Photo: X/@BricsIndia2026
दुनिया के 11 देशों के राजनेता, विदेशी मेहमान, VIP डेलिगेशन इस दो दिवसीय सम्मेलन में शामिल होने के लिए राजधानी में जुटेंगे.
Photo: X/@BricsIndia2026
इनमें ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, सऊदी अरब और UAE शामिल हैं. इसके अलावा पार्टनर देशों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे.
Photo: X/@BricsIndia2026
ऐसे में भारत पहुंचने वाले इन विदेशी मेहमानों की सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक और मेहमानों की आवाजाही तक, हर स्तर पर खास इंतजाम किए गए हैं.
Photo: X/@BricsIndia2026
राजनेताओं के लिए प्रीमियम कारों का खास काफिला भी तैयार किया गया है. जिसमें एक से बढ़कर एक लग्ज़री कारें शामिल हैं.
Photo: ITG
इंडियन टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश शेरावत ने बताया कि इस समय ब्लैक कलर की गाड़ियों का खासा क्रेज देखने को मिल रहा है.
Photo: ITG
पूनिया ट्रैवल्स के मालिक हरमनप्रीत सिंह के मुताबिक, 'बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए दूसरे शहरों और राज्यों से भी लग्जरी गाड़ियां दिल्ली लाई जा रही हैं.
Photo: ITG
इनमें मर्सिडीज बेंज जीएलएस 450, टोयोटा वेलफायर, किआ कार्निवल और बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज जैसी हाईटेक फीचर्स वाली लग्ज़री कारें शामिल हैं.
Photo: ITG
मर्सडीज बेंज जीएसलसी 450 और टोयोटा वेलफायर, ये दोनों कारें खास तौर पर अपने बड़े और आरामदायक केबिन के लिए जानी जाती हैं.
Photo: ITG
इन गाड़ियों में पीछे बैठे यात्रियों के लिए टैबलेट बेस्ड कंट्रोल सिस्टम भी मिलता है, जिसके जरिए सीट एडजस्टमेंट और दूसरी कम्फर्ट सेटिंग्स को कंट्रोल किया जा सकता है.
Photo: ITG
इस काफिले में शामिल Kia Carnival को खास तौर पर इसके बड़े केबिन और पीछे की रिक्लाइनिंग सीटों के कारण चुना गया है.
Photo: ITG
वहीं Mercedes-Benz GLS 450 का इस्तेमाल उन मेहमानों के लिए किया जाएगा, जिन्हें SUV बेस्ड प्रीमियम ट्रांसपोर्ट की जरूरत होगी.
Photo: ITG
पूरी गाड़ियों को एक कोऑर्डिनेटेड ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के तहत ऑपरेट किया जाएगा, ताकि अलग-अलग देशों से आने वाले नेताओं को किसी तरह की परेशानी न हो.
Photo: ITG
BRICS के मद्देनजर हजारों सुरक्षाकर्मियों की तैनाती, ट्रैफिक मैनेजमेंट और राजधानी के अलग-अलग हिस्सों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की गई है.
Photo: X/@BricsIndia2026
भारत 12 और 13 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के भारत मण्डपम में 18वें BRICS सम्मेलन की मेजबानी करेगा.
Photo: X/@BricsIndia2026