18 सेकंड में खुलेगी छत, 4.9 सेकंड में रफ्तार! धांसू कार लॉन्च

3 May 2026

By; Aaj Tak Auto

BMW M440i 

जर्मनी की लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी BMW ने भारत में अपनी नई कन्वर्टिबल कार M440i लॉन्च किया है.

Photo: bmw.com

कीमत है इतनी

आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस कन्वर्टिबल कार की कीमत 1.09 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है.

Video: bmw.com

4-सीटर कार

यह 4-सीटर सॉफ्ट-टॉप कार है, जो स्टाइल और परफॉर्मेंस दोनों का शानदार मेल पेश करती है.

Photo: bmw.com

कैसा है डिज़ाइन

नई M440i कन्वर्टिबल का डिजाइन 4 सीरीज से इंस्पायर्ड है, लेकिन इसमें सॉफ्ट-टॉप रूफ (छत) दी गई है.

Photo: bmw.com

18 सेकंड में खुलेगा रूफ

कंपनी का दावा है कि इस रूफ को 18 सेकंड में खोला या बंद किया जा सकता है, वो भी 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक.

Photo: bmw.com

नया हेडलाइट

इसमें नए एलईडी हेडलाइट्स, बड़े किडनी ग्रिल और स्पोर्टी बंपर दिए गए हैं. बंपर में दोनों तरफ एयर इनटेक भी हैं, जो इंजन को ठंडा रखने में मदद करते हैं.

Photo: bmw.com

19 इंच के अलॉय व्हील्स

कार के साइड से देखने पर 19 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं, जिनमें आगे और पीछे अलग-अलग साइज के टायर दिए गए हैं.

Photo: bmw.com

दो दरवाजे

इसमें दो दरवाजे हैं और पीछे बैठने के लिए आगे की सीट को फोल्ड करना पड़ता है. पीछे की तरफ स्टाइलिश एलईडी टेललाइट्स और ड्यूल एग्जॉस्ट दिए गए हैं.

Photo: bmw.com

कैसा है केबिन

अंदर की तरफ यह कार 2+2 सीटिंग लेआउट के साथ आती है और इसका डैशबोर्ड काफी क्लीन और मॉडर्न है. 

Photo: bmw.com

इंफोटेनमेंट सिस्टम

इसमें 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है.

Photo: bmw.com

मिलते हैं ये फीचर्स

इसके अलावा फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, पावर एडजस्टेबल सीट्स, मेमोरी फंक्शन, 12 स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: bmw.com

इंजन और परफॉर्मेंस

नई BMW M440i में 3.0 लीटर का 6-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 374 Hp की पावर और 500 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: bmw.com

8-स्पीड गियर

इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से जोड़ा गया है. जो इसे हर रोड कंडिशन में बेहतर परफॉर्म करने में मदद करता है.

Photo: bmw.com

4.9 सेकंड में रफ्तार

कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 4.9 सेकंड में पकड़ लेती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है.

Photo: bmw.com

Read Next