900KM रेंज, फीचर्स हैं कमाल! आ गई ये धांसू इलेक्ट्रिक कार

19 March 2026

By; Aaj Tak Auto

BMW i3

जर्मन कार निर्माता कंपनी BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान BMW i3 से पर्दा उठा दिया है.

Photo: bmwgroup.com

पुराना है 'i3' नेमप्लेट

बता दें कि, i3 नेमप्लेट का इस्तेमाल पहले भी BMW की एक इलेक्ट्रिक हैचबैक के लिए हो चुका है. जिसे 2013 से 2022 तक बेचा गया था.

Photo: bmwgroup.com

यूनिक डिजाइन लैंग्वेज

नई i3 में कंपनी की यूनिक डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है. इसके फ्रंट में स्लिक हेडलाइट्स और फेंग जैसे DRLs दिए गए हैं, जिन्हें LED बैंड से घेरा गया है. 

Photo: bmwgroup.com

स्पोर्टी लुक

नीचे की तरफ हेक्सागोनल एयर ओपनिंग और वर्टिकल एयर इंटेक्स दिए गए हैं, जो इसे काफी स्पोर्टी लुक देते हैं.

Photo: bmwgroup.com

साइड प्रोफाइल

साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें फ्लश डोर हैंडल और स्मूद बॉडी पैनल दिए गए हैं. जो इसे और भी मॉडर्न बनाते हैं.

Photo: bmwgroup.com

रियर प्रोफाइल

कार के पीछे का डिजाइन काफी क्लीन और शार्प है. स्लिम LED टेललैंप्स अलग-अलग दिए गए हैं और नीचे ग्लॉस ब्लैक फिनिश मिलता है.

Photo: bmwgroup.com

कितनी बड़ी है कार

इसकी लंबाई 4,760 मिमी, चौड़ाई 1,865 मिमी, ऊंचाई 1,480 मिमी और व्हीलबेस 2,897 मिमी है.

Photo: bmwgroup.com

इंटीरियर

BMW i3 के केबिन में यूनिक स्टीयरिंग व्हील, 17.9-इंच टचस्क्रीन और पैनोरमिक विजन डिस्प्ले मिलता है, जो ड्राइवर डिस्प्ले का काम भी करता है.

Photo: bmwgroup.com

मिलते हैं ये फीचर्स

डैशबोर्ड पर फिजिकल बटन बहुत कम दिए गए हैं. फीचर्स में पावर्ड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जिंग, AI असिस्टेंट, लेवल 2 ADAS मिलता है.

Photo: bmwgroup.com

पावर और परफॉर्मेंस

इसमें ड्यूल मोटर ‘50 xDrive’ सेटअप मिलता है. यह सेटअप 469hp की पावर और 645Nm टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: bmwgroup.com

ड्राइविंग रेंज

कंपनी का दावा है कि ये कार सिंगल चार्ज में 900 किमी तक का ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है.

Photo: bmwgroup.com

10 मिनट में चार्ज

यह कार 400kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे सिर्फ 10 मिनट में 400km तक की रेंज मिल सकती है.

Photo: bmwgroup.com

10 गुना बेहतर कंट्रोल

इसमें नया ECU दिया गया है, जो ड्राइविंग, ब्रेकिंग और चार्जिंग को पहले से 10 गुना तेजी से कंट्रोल करता है.

Photo: bmwgroup.com

Read Next