हर दिन 58 हजार से ज्यादा बिक्री, भारत में बाइक-स्कूटर की बंपर डिमांड 

08 Apr 2026

By: Abhishek Mishra

2026 में बंपर सेल 

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट के लिए वित्तवर्ष 2026 बेहतरीन रहा है. तमाम कंपनियों ने इस साल धमाकेदार सेल की है. हालांकि, एक ब्रांड की सेल कम भी हुई है. 

Video: ITG

2 करोड़ से ज्यादा सेल 

वित्तवर्ष 2026 में सभी कंपनियों ने मिलकर कुल 2,14,20,386 बाइक और स्कूटर बेचे हैं. इसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी शामिल हैं. 

Photo: heromotocorp.com

हर दिन हजारों की सेल 

365 दिनों में कंपनियों ने 2.14 करोड़ से ज्यादा टू-व्हीलर्स को बेचा है. यानी औसतन कंपनियों ने हर दिन 58 हजार से ज्यादा टू-व्हीलर्स को बेचा है. 

Photo: ITG

कितनी बढ़ी बिक्री? 

जहां वित्तवर्ष 2025 में सभी कंपनियों की संयुक्त सेल 1.88 करोड़ यूनिट्स की थी. वहीं वित्तवर्ष 2026 में ये सेल बढ़कर 2.14 करोड़ तक पहुंच गई है. 

Photo: heromotocorp.com

हीरो है टॉप सेलर

बेस्ट सेलिंग ब्रांड्स की बात करें, तो हीरो मोटोकॉर्प टॉप पर है, जिसने इस साल कुल 60.83 लाख से ज्यादा बाइक्स को बेचा है. 

Photo: ITG

दूसरे नंबर पर है होंडा 

वहीं होंडा ने 53,61,458 यूनिट्स को पूरे साल में बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 11.90 परसेंट की हुई है. 

Photo: honda2wheelersindia.com

TVS भी है रेस में शामिल

तीसरे नंबर पर टीवीएस है, जिसने वित्तवर्ष 2026 में कुल 40,46,666 यूनिट्स को बेचा है. वहीं बजाज ऑटो ने इस साल 22,49,778 यूनिट्स बेची हैं. 

Photo: tvsmotor.com

तेजी से बढ़ रहा ये ब्रांड

सुजुकी ने भारतीय बाजार में इस साल 11,40,730 यूनिट्स को बेचा है. जबकि रॉयल एनफील्ड ने 11,08,597 यूनिट्स को बेचा है. 

Photo: royalenfield.com

Ola को हुआ नुकसान

ओला इलेक्ट्रिक को छोड़कर सभी कंपनियों की सेल बढ़ी है. ओला की सेल 52 परसेंट गिरी है. हालांकि, मार्च में कंपनी की सेल फरवरी से बेहतर है.

Photo: olaelectric.com

Read Next