बाइक के साथ हो रहीं ये दिक्कतें, मतलब पेट्रोल टैंक में चल गया पानी

24 July 2026

By: Aajtak Auto

चला जाता है पानी

बारिश के मौसम में कई बार फ्यूल टैंक में पानी चला जाता है. लेकिन चुनौती तब होती है जब इसकी वजह से बाइक में दिक्कत आने लगती है. 

Photo: Pexels

बारिश में होती है दिक्कत

लंबे समय तक तेज बारिश में बाइक खड़े होने से टैंक में पानी जा सकता है. हालांकि, मॉडर्न बाइक्स में ये दिक्कत कम होती है.

Photo: Pexels

दिखने लगेंगे कुछ साइन

मगर सवाल ये है कि किसी को ये कैसे पता चलेगा कि फ्यूल टैंक में पानी चला गया है. बाइक आपको इसके बारे में खुद बताएगी. 

Photo: Pexels

स्टार्ट होने में होगी दिक्कत

अगर पानी फ्यूल के साथ इंजन तक पहुंचता है, तो बाइक स्टार्ट होने में दिक्कत होगी. इंजन स्टार्ट नहीं होगा या आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी. 

Photo: Pexels

झटके के साथ होगी बंद

इतना ही नहीं इंजन झटके के साथ बंद होगा. यानी बाइक चलते हुए झटके देगी और इंजन की पावर अचानक से कम हो सकती है. 

Photo: Pexels

पिकअप नहीं मिलेगा

अगर फ्यूल के साथ पानी मिल गया है, तो थ्रॉटल देने पर बाइक पिकअप नहीं पकड़ेगी. यानी एक्सिलरेशन करने पर भी बाइक पहले की तरह तेज नहीं चलेगी.

Photo: Pexels

बार-बार बंद होगी बाइक

इंजन का बार-बार बंद होना भी इस बात का संकेत है कि फ्यूल टैंक में पानी चला गया है. कुछ-कुछ बाइक्स में इंजन लाइट भी जलने लगती है. 

Photo: Pexels

ऐसे में क्या करें? 

ऐसे में आपको क्या करना चाहिए. बाइक को बार-बार स्टार्ट ना करें, बल्कि फ्यूल पाइप को टैंक से अलग करके देखें पेट्रोल की जगह पानी तो नहीं निकल रहा. 

Photo: Pexels

निकाल सकते हैं पानी 

चूंकि पानी पेट्रोल के मुकाबले भारी होता है, तो वो टैंक में नीचे बैठ जाता है. अगर आप फ्यूल टैंक से पाइप अलग करेंगे, तो पानी को टैंक से निकाल पाएंगे. 

Photo: Pexels

कम होती है ऐसी दिक्कत

ये तरीका काफी मददगार होता है. सामान्यतः फ्यूल टैंक को ऐसे डिजाइन किया जाता है कि उसके जरिए पानी टैंक में ना जाए. 

Photo: Pexels

बार-बार दिक्कत हो तब? 

अगर बार-बार बाइक के फ्यूल टैंक में पानी जा रहा है, तो आपको कैप बदलवाना पड़ सकता है. कुछ एक्सेसरीज भी आती हैं, जिन्हें आप यूज कर सकते हैं.

Photo: Pexels

Read Next