18 June 2026
By: Abhishek Mishra
आप बाइक की सर्विस अगर किसी थर्ड पार्टी यानी कंपनी में ना जाकर बाहर वाले से करवाते हैं, तो एक बात अक्सर सुनने को मिलती है... क्लच प्लेट्स खराब हो गई हैं.
Video: ITG
क्योंकि बहुत से लोगों को बाइक के पार्ट्स की जानकारी नहीं होती है, तो वे मैकेनिक के दबाव में आकर क्लच प्लेट्स को रिपेयर करने के लिए बोल देते हैं.
Photo: Unsplash
बहुत से लोगों के साथ यहां पर स्कैम हो जाता है. दरअसल, आपकी बाइक के क्लच प्लेट्स इतनी जल्दी खराब नहीं होते हैं और होते हैं, तो उसके कुछ साइन नजर आने लगते हैं.
Photo: Unsplash
बाइक खुद बताएगी की अब क्लच प्लेट्स को बदलना चाहिए. सामान्यतः क्लच प्लेट्स को 25 हजार से 50 हजार किलोमीटर के सफर के बाद रिपेयर की जरूरत पड़ती है.
Photo: Pixels
हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है. क्लच प्लेट्स के खराब होने पर आपको कई सारे साइन नजर आने लगेंगे. जैसे बाइक का पिकअप कम हो जाएगा.
Photo: Pixels
यानी इंजन रेव तो करेगा, लेकिन बाइक की स्पीड नहीं बढ़ेगी. आसान भाषा में कहें, तो आप एक्सलरेट करेंगे, लेकिन बाइक की स्पीड उस रेशियो में नहीं बढ़ेगी.
Photo: Pixels
गियर्स का फंसना और आसानी से नहीं बदल पाना भी इस ओर इशारा करता है. कभी-कभी क्लच प्लेट्स के खराब होने पर जलने की स्मेल भी आती है.
Photo: Pixels
अगर गियर बदलने में मुश्किल हो रही है, तो इसका मतलब है कि क्लच प्लेट्स में कुछ दिक्कत है. आप इसके लिए पूरी असेंबली को चेक करवा सकते हैं.
Photo: Pixels
ये सभी साइन इशारा करते हैं कि बाइक में एक या कई क्लच पार्ट्स खराब हो सकते हैं. ऐसी में आपको ऑथराइज्ड या भरोसेमंद मैकेनिक के पास जाना चाहिए.
Photo: Pixels