करोड़ों की दौलत, जीरो 'लोन'! इस SUV से चलते हैं बिहार 'सम्राट'

15 April 2026

By; Aaj Tak Auto

बिहार में नया अध्याय

बिहार की राजनीति में आज एक नया अध्याय लिखने की तैयारी हो रही है. सूबे के इतिहास में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री राज्य का नेतृत्व करेगा.

Photo: PTI

सम्राट चौधरी बनेंगे CM

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.

Photo: PTI

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री

सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. इस शपथग्रहण समारोह के लिए भव्य आयोजन किया गया है. जहां NDA के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे.

Photo: PTI

दमदार नेता की छवि

बिहार के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से आने वाले सम्राट चौधरी अपने बेबाक नजरिए और दमदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं. 

Photo: PTI

संपत्ति का ब्योरा

विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान सम्राट चौधरी ने इलेक्शन कमीशन को दिए गए हलफनामे में अपने चल-अचल संपत्ति का पूरा लेखा-जोखा पेश किया था.

Photo: PTI

11.35 करोड़ की संपत्ति

हलफनामे के मुताबिक सम्राट की नेटवर्थ करीब 11.35 करोड़ रुपये थी. इस दौरान उन्होंने खुद के पास 200 ग्राम सोना (मौजूदा समय कीमत 30 लाख रुपये) होने का दावा किया था.

Photo: PTI

8 करोड़ की भूमि

हलफनामे के मुताबिक उनके नाम पर करीब 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की एग्रीकल्चर और नॉन एग्रीकल्चर भूमि है.

Photo: PTI

'जीरो' लोन

ख़ास बात ये भी है कि, चुनाव आयोग को सौंपे गए इस एफिडेविट में सम्राट ने दावा किया था कि, उस वक्त उनके नाम पर एक रुपये का लोन नहीं था. 

Photo: PTI

सम्राट के पास ये SUV

इसके अलावा सम्राट चौधरी ने एफिडेविट में अपने नाम पर महिंद्रा बोलेरो नियो एसयूवी होने का दावा है किया था. जिसकी कीमत उस वक्त 7 लाख रुपये बताई गई थी.

Photo: auto.mahindra.com

कैसी है ये SUV

एसयूवी की बात करें तो Bolero Neo अपने सेगमेंट में काफी मशहूर है और ये एसयूवी शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों में खूब पसंद की जाती है. 

Photo: auto.mahindra.com

कीमत है इतनी

इस समय Bolero Neo की शुरुआती कीमत 8.85 लाख रुपये है, जो टॉप मॉडल के लिए 10.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Photo: auto.mahindra.com

इंजन और पावर

इस एसयूवी में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है. जो 98 bhp की पावर और 260 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है.

Photo: auto.mahindra.com

मिलते हैं ये फीचर्स

180 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस वाली इस एसयूवी में 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, रोटरी कंट्रोल्स, आर्मरेस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Photo: auto.mahindra.com

केबिन में भरपूर स्पेस

बोलेरो नियो में अपने सेगमेंट की बेस्ट सेकेंड रो सीट मिलती है. जो बेहतर स्पेस और लेगरूम के लिए जानी जाती है.

Photo: auto.mahindra.com

Read Next