एक महीने में बिके 83,092 ट्रैक्टर्स, ये हैं भारत में टॉप-5 ब्रांड्स

18 June 2026

By: Aajtak Auto

11.17% बढ़ी सेल

भारतीय ट्रैक्टर मार्केट के लिए मई का महीना शानदार रहा है. इस महीने कंपनियों ने पिछले साल के मुकाबले 11.17 फीसदी ज्यादा ट्रैक्टर बेचे हैं.

Photo: Pixels

मई में कितने ट्रैक्टर बिके हैं

जहां पिछले साल मई यानी 2025 में कंपनियों ने 74,744 ट्रैक्टर बेचे थे. वहीं इस साल मई में कंपनियों की सेल बढ़कर 83,092 यूनिट्स तक पहुंच गई है. 

Photo: Pixels

बढ़ रही ट्रैक्टर्स की मांग

ग्रामीण इलाकों में बढ़ती मांग और खेती को लेकर लोगों के बढ़ते रुझान की वजह से ट्रैक्टरों की सेल में लगातार इजाफा हो रहा है. 

Photo: Pixels

टॉप सेलिंग ब्रांड महिंद्रा

भारत में सबसे ज्यादा महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टर बिक रहे हैं. 19,077 यूनिट्स की सेल्स के तहत इस कंपनी का मार्केट शेयर 22.96 फीसदी है. 

Photo: Mahindra

स्वराज का दबदबा 

वहीं महिंद्रा स्वराज डिवीजन की बात करें, तो मई में इस कंपनी ने 15,205 ट्रैक्टर बेचे हैं. 11.40 परसेंट की सेल्स ग्रोथ के साथ इसका मार्केट शेयर 18.30 परसेंट हो गया है.

Photo: Swaraj

Sonalika ट्रैक्टर की सेल

सोनालिका ने मई 2026 में 11,120 ट्रैक्टरों को बेचा है. पिछले साल मई में कंपनी ने 9,865 ट्रैक्टर बेचे थे. इसका मार्केट शेयर 13.38% है. 

Photo: Pixels

चौथे नंबर पर TAFE

वहीं टैफे (TAFE) ने मई में 10,659 ट्रैक्टर बेचे हैं. पिछले साल मई में टैफे ने 7,503 ट्रैक्टर बेचे थे. इसका मार्केट शेयर 12.83 फीसदी है. 

Photo: Pixels

Escorts ट्रैक्टर की सेल

वहीं एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने 9,539 ट्रैक्टर मई में बेचे हैं. इनका मार्केट शेयर 11.48 फीसदी है. पिछले साल कंपनी ने 8,172 ट्रैक्टर बेचे थे. 

Photo: Pixels

दूसरी कंपनियों की हालत

इसके अलावा जॉन डियर इंडिया ने 6039, आयशर ट्रैक्टर्स ने 4922, CNH इंडस्ट्रियल ने 3857 यूनिट्स और अन्य कंपनियों ने 2674 ट्रैक्टर बेचे हैं.

Photo: Pixels

Read Next