3 रुपये से कम रनिंग कॉस्ट, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान 

22 July 2026

By: Aajtak Auto

कंफर्ट मिलेगा ज्यादा

नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और ज्यादा कंफर्ट भी चाहते हैं, तो देश की बेस्ट सेलिंग सेडान में से किसी पर विचार कर सकते हैं. 

Video: ITG

लोगों की पसंद थी सेडान

एक वक्त ऐसा था जब सेडान लोगों का पसंदीदा सेगमेंट हुआ करता था. हालांकि, वक्त के साथ लोगों की पसंद बदली और अब फोकस एसयूवी पर है. 

Photo: ITG

सबसे ज्यादा बिकी ये कार

जून 2026 में देश में कुल 31,183 सेडान बिकी हैं. इसमें सबसे ज्यादा सेल मारुति सुजुकी डिजायर की है. कुल सेल का 57.4 फीसदी हिस्सा इस कार का है. 

Video: marutisuzuki.com

इतनी हुई सेल 

जून 2026 में कंपनी ने कुल 17,899 कारें बेची हैं. पिछले साल जून के मुकाबले सेल में 15.6 फीसदी का इजाफा हुआ है. तब सेल 15,484 यूनिट्स की थी. 

Photo: ITG

कीमत और माइलेज 

ये कार 6.25 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर आती है.  सीएनजी पर ये कार 34KM का माइलेज देती है. यानी 3 रुपये से कम की प्रति KM रनिंग कॉस्ट. 

Photo: ITG

Hyundai Aura 

दूसरे नंबर पर हुंडई की ऑरा है. जून 2026 में कंपनी ने इसकी 5,977 यूनिट्स बेची हैं. पिछले साल जून में इसकी 5,413 यूनिट्स बिकी थीं. 

Photo: hyundai.com

Honda Amaze 

वहीं होंडा अमेज की 2,937 यूनिट्स जून 2026 में बिकी हैं. पिछले साल जून में इस कार की 2,274 यूनिट्स बिकी थीं.

Photo: hondacarindia.com

VW Virtus 

फॉक्सवैगन वर्टस की 1195 यूनिट्स जून 2026 में बिकी हैं. पिछले साल कंपनी ने इसकी 1,778 यूनिट्स को बेचा था. यानी इसकी सेल कम हुई है. 

Photo: volkswagen.co.in

ये भी हैं लिस्ट में 

वहीं स्कोडा स्लाविया की 1,083 यूनिट्स, सिटी की 745 , टाटा टिगोर की 602, हुंडई वरना की 554 और टोयोटा कैमरी की 191 यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo: skoda-auto.co.in

Read Next