एक महीने में बिके 7.4 लाख स्कूटर, ये हैं टॉप-5 बेस्ट सेलिंग ब्रांड्स 

16 June 2026

By: Aajtak Auto

7 लाख के पार हुई सेल

मई का महीने स्कूटर्स बेचने वाली कंपनियों के लिए शानदार रहा है. इस महीने भारत में बिकने वाले कुल स्कूटर्स की संख्या 7,39,667 पहुंच गई है. 

Video: Honda2wheelersindia

27% बढ़ी स्कूटर्स की सेल

आंकड़ों के लिहाज से ये सेगमेंट की बेस्ट मई है. पिछले साल इस महीने यानी मई 2025 में कुल 5,80,696 स्कूटर्स बिके थे. यानी इस बार 27 फीसदी की ग्रोथ है. 

Photo: honda2wheelersindia.com

अप्रैल में कितनी थी सेल

वहीं अप्रैल 2026 में स्कूटर्स की कुल सेल 6,91,993 यूनिट्स की है. अप्रैल के मुकाबले मई महीने में सेल 7 फीसदी बढ़ी है. इस साल स्कूटर्स की सेल चौथी बार 7 लाख के पार हुई है. 

Photo: honda2wheelersindia.com

चौथी बार 7 लाख पार

इससे पहले जनवरी में 7,50,580 यूनिट्स, फरवरी में 7,29,774 यूनिट्स और मार्च में 7,61,422 स्कूटर्स बिके थे. चौथा महीना मई है. 

Photo: honda2wheelersindia.com

Honda की बंपर बिक्री 

होंडा के स्कूटर्स सबसे ज्यादा बिके हैं. कंपनी ने मई में कुल 2,53,581 यूनिट्स को बेचा है. इसमें होंडा एक्टिवा और डियो की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है. 

Photo: honda2wheelersindia.com

दूसरे नंबर पर TVS

टीवीएस मोटर दूसरे नंबर पर है. कंपनी ने मई 2026 में कुल 2,10,450 स्कूटर्स को बेचा है. टीवीएस ईवी मार्केट में सबसे ज्यादा स्कूटर्स बेच रहा है.

Photo: tvsmotor.com

Suzuki की जबरदस्त सेल

वहीं सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने मई 2026 में 1,08,074 यूनिट्स बेची थी. एक्सेस 125 ब्रांड का बेस्ट सेलिंग स्कूटर है. इसके ईवी अवतार की सिर्फ 518 यूनिट्स बिकी हैं. 

Photo: suzukimotorcycle.co.in

Hero-Vida की सेल 

हीरो मोटोकॉर्प ने मई महीने में 62,307 स्कूटर बेचे हैं. इसमें 20,130 इलेक्ट्रिक विडा स्कूटर हैं. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल 141 फीसदी बढ़ी है.

Photo: vidaworld.com

इनमें भी है दम 

बजाज ऑटो ने मई में 39,226 स्कूटर्स बेचे हैं, जो सभी इलेक्ट्रिक हैं. वहीं यामाहा ने 31,990 स्कूटर और एथर ने 26,857 स्कूटर मई में बेचे हैं. 

Photo: chetak.com

Read Next