21 July 2026
By: Aajtak Auto
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग बढ़ रही है. बड़ी संख्या में लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर पर स्विच कर रहे हैं और इसकी बड़ी वजह खर्च का कम होना है.
Photo: atherenergy.com
जहां एक पेट्रोल स्कूटर का औसतन खर्च 2 से 2.5 रुपये प्रति लीटर आता है. वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर की रनिंग कॉस्ट 50 पैसे से भी कम आती है.
Photo: chetak.com
ऐसे में बहुत से लोग इलेक्ट्रिक स्कूटर पर स्विच कर रहे हैं. टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें, तो जून महीने में इनकी सेल ईयर-ऑन-ईयर 70 फीसदी बढ़ी है.
Photo: atherenergy.com
जून 2025 में जहां टॉप-5 स्कूटर्स की कुल सेल 74,509 यूनिट्स की थी. वहीं जून 2026 में ये आंकड़ा 1,26,715 यूनिट्स तक पहुंच गया है.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस आईक्यूब सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. जून में इसकी 42,192 यूनिट्स बिकी हैं. ईयर-ऑन-ईयर इसकी सेल 52.64 परसेंट बढ़ी है.
Photo: tvsmotor.com
वहीं बजाज चेतक दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. जून 2026 में इसकी 38,376 यूनिट्स बिकी हैं.
Photo: chetak.com
एथर रिज्टा की 20,800 यूनिट्स जून 2026 में बिकी हैं. पिछले साल जून के मुकाबले जून 2026 में इस स्कूटर की सेल 80 परसेंट से ज्यादा बढ़ी है.
Photo: atherenergy.com
वहीं इस लिस्ट में नया नाम रिवर इंडी का है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की 5,217 यूनिट्स जून 2026 में बिकी हैं. पिछले साल इसकी सिर्फ 1432 यूनिट्स बिकी थीं.
Photo: rideriver.com
रिवर इंडी की सेल बढ़ने का मतलब है कि लोग नए ब्रांड्स पर भी भरोसा जता रहे हैं. इस स्कूटर की सेल 264.32 परसेंट बढ़ी है.
Photo: rideriver.com