12 Aug 2026
By: Aajtak Auto
जुलाई का महीना पैसेंजर व्हीकल मार्केट के लिए अच्छा रहा है. खासकर अगर थ्री रो वाली गाड़ियों की बात करें, तो इस जुलाई कंपनियों की सेल बेहतर हुई है.
Photo: marutisuzuki.com
एमपीवी, 7 सीटर एसयूवी और प्रीमियम थ्री रो कारों की सेल जुलाई में 90,788 यूनिट्स तक पहुंच गई है. इस सेगमेंट की सेल बढ़ रही है.
Photo: marutisuzuki.com
पिछले साल जुलाई में इन कारों की सेल 72,686 यूनिट्स तक ही सीमित थी. पिछले साल के मुकाबले इस साल जुलाई में इस सेगमेंट की सेल 24.9 फीसदी ज्यादा हुई है.
Photo: marutisuzuki.com
मारुति सुजुकी अर्टिगा की जुलाई में 21,606 यूनिट्स बिकी हैं. ये सबसे ज्यादा बिकने वाली 7 सीटर कार है.
Photo: marutisuzuki.com
पिछले साल जुलाई में इस कार की 16,604 यूनिट्स बिकी थीं. यानी ईयर-ऑन-ईयर इस कार की सेल में 30.1 फीसदी का इजाफा हुआ है.
Photo: marutisuzuki.com
वहीं अर्टिगा का 7-सीटर बाजार में मार्केट शेयर 23.8 फीसदी पहुंच गया है. ये कार 8.85 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर आती है.
Photo: marutisuzuki.com
इस 7 सीटर को आप सीएनजी और पेट्रोल दोनों ही वेरिएंट में खरीद सकते हैं. इसमें 1462 सीसी का इंजन आता है, जो 75.8kW की पावर जनरेट करता है.
Photo: marutisuzuki.com
सीएनजी पर ये कार 26.11 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का क्लेम्ड माइलेज ऑफर करती है. वहीं पेट्रोल में ये 20Kmpl का माइलेज देती है.
Photo: marutisuzuki.com
कार में 6 एयरबैग की सेफ्टी बेस वेरिएंट से ही मिलती है. इसके अलावा हिल होल्ड असिस्ट, एबीएस, ईबीडी और दूसरे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं.
Photo: marutisuzuki.com