Fortuner से टाटा पंच तक, अपने सेगमेंट की बादशाह हैं ये SUVs

21 Mar 2026

By: Aajtak Auto

SUVs की बंपर डिमांड 

भारतीय बाजार में एसयूवी की बंपर डिमांड है. सेल्स के नंबर बताते हैं कि लोगों को इस बॉडी स्टाइल वाली गाड़ियां ज्यादा पसंद आ रही हैं. 

Photo: toyotabharat.com

साल 2025 में 10 बेस्ट सेलिंग कार्स में से 6 एसयूवी रही हैं. ऐसे में हम उन SUVs की एक लिस्ट लेकर आए हैं, जो अपने सेगमेंट की बादशाह हैं. 

Photo: toyotabharat.com

सब कॉम्पैक्ट सेगमेंट में टाटा पंच का दबदबा है. आकर्षक कीमत (5.59 लाख रुपये) और जरबदस्त सेफ्टी की वजह से लोग इस कार को खूब पसंद कर रहे हैं. 

Video: tatamotors.com

वहीं कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा नेक्सन की जबरदस्त डिमांड है. 7,31,890 रुपये की शुरुआती कीमत वाली ये कार 60 वेरिएंट्स में आती है. 

Photo: tatamotors.com

मिड साइज में क्रेटा का तोड़ अभी तक किसी ब्रांड को नहीं मिला है. ये कार अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग है और इसकी डिमांड पर कोई असर नहीं पड़ रहा है. 

Photo: hyundai.com

वहीं एक्जीक्यूटिव क्लास में महिंद्रा स्कॉर्पियो का दबदबा है. कंपनी स्कॉर्पियो क्लासिक और एन दोनों बेच रही है. अब तक कोई ब्रांड इस कार को टक्कर नहीं दे पाया है. 

Photo: auto.mahindra.com

महिंद्रा ने इस कार की 1,76,988 यूनिट्स पूरे साल में बेची हैं. इसकी सबसे क्लोज कंपटीशन महिंद्रा की ही XUV7X0 है.

Photo: auto.mahindra.com

वहीं प्रीमियम सेगमेंट की बादशाह Toyota Fortuner है, जिसे बड़ी संख्या में लोग खरीदते हैं. ये अपने सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों के मुकाबले कई गुना ज्यादा बिकती है.

Photo: toyotabharat.com

जहां स्कोडा कोडियाक और जीप मेरेडियन की सेल 1500 का आंकड़ा पूरे साल में पार नहीं पाई है. वहीं फॉर्च्यूनर की 34,716 यूनिट्स 2025 में बिकी हैं.

Photo: toyotabharat.com

Read Next