5.64 लाख कीमत और दमदार लुक, 1 महीने में 20 हजार से ज्यादा बिकी ये SUV
04 Apr 2026
By: Abhishek Mishra
SUV का बोलबाला
भारत में अगर आप किसी से उसकी पसंद की कार के बारे में पूछेंगे तो संभव है कि वो एक एसयूवी का नाम ले. सेल्स के आंकड़ों में भी ये दिखते हैं.
Video: tatamotors.com
टॉप-5 में तीन SUV
भले ही मार्च 2026 में भारत की बेस्ट सेलिंग कार एक सेडान रही हो, लेकिन टॉप सेलिंग पांच कारों में से तीन एसयूवी हैं.
Photo: tatamotors.com
डिजायर से कुछ ही पीछे
मार्च में डिजायर टॉप सेलिंग कार रही है और टाटा पंच दूसरे नंबर पर रही है. दोनों की सेल में सिर्फ कुछ यूनिट्स का ही अंतर है.
Photo: tatamotors.com
कितनी यूनिट्स बिकी हैं
जहां मारुति सुजुकी डिजायर की 21,224 यूनिट्स सेल हुई हैं. वहीं टाटा पंच की 20,977 यूनिट्स को कंपनी को मार्च में बेचा है.
Photo: tatamotors.com
टाटा की सबसे छोटी SUV
टाटा ने हाल में ही पंच को अपडेट किया है, जो कंपनी की सबसे सस्ती और छोटी एसयूवी है. ये कार अब कई इंजन ऑप्शन में आती है.
Photo: tatamotors.com
कितनी है कीमत?
टाटा पंच की कीमत 5,64,990 रुपये से शुरू होती है. वहीं इसके सीएनजी मॉडल की कीमत 6,74,990 रुपये से शुरू होती है.
Photo: tatamotors.com
सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं
कार के बेस वेरिएंट में ही आपको कई सारे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए जाते हैं.
Photo: tatamotors.com
स्टैंडर्ड फीचर्स
इसमें एलईडी हेडलैम्प्स, डिजिटल क्ल्स्टर, ईएसपी, हील होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और दूसरे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: tatamotors.com
स्मार्ट स्टीयरिंग व्हील
कार में स्मार्ट स्टीयरिंग व्हील, स्टार्ट स्टॉप, फ्रंट पावर विंडो, कीलेस एंट्री, फॉलो-मी-होम हेडलैम्प्स और सेंट्रल लॉकिंग फीचर्स मिलता है.
Photo: tatamotors.com
Read Next
ये भी देखें
एक महीने में बिक गए 5.98 लाख बाइक और स्कूटर, Hero की बंपर सेल
70Km माइलेज और दाम भी कम, ये हैं भारत की 5 सबसे सस्ती बाइक्स
इस तारीख से महंगी हो जाएंगी महिंद्रा की गाड़ियां, इतनी बढ़ी कीमत
Duster की दुश्मन! Kia ला रही तगड़े माइलेज वाली नई Seltos