7 June 2026
By: Aaj Tak Auto
देश में सब-4 मीटर SUV सेगमेंट की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है. स्पोर्टी लुक, कम कीमत और बेहतर माइलेज के चलते ये सेगमेंट खूब बढ़ रहा है.
Photo: Renault.co.in
मई 2026 में इस सेगमेंट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 1,17,889 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि मई 2025 में यह आंकड़ा 98,966 यूनिट्स था.
Photo: Renault.co.in
यानी सेल्स में साल दर साल 19.1% ग्रोथ देखने को मिली है. यह आंकड़ा दिखाता है कि कॉम्पैक्ट SUV ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं.
Photo: Marutisuzuki.com
यूं तो इस सेगमेंट में कई कारें मौजूद हैं, लेकिन आज हम आपके लिए बीते मई में बेची गई टॉप-5 बेस्ट सेलिंग SUV गाड़ियों की लिस्ट लेकर आए हैं. देखें लिस्ट-
Photo: Marutisuzuki.com
बीते मई में हुंडई वेन्यू के कुल 11,714 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल मई में बेचे गए 7,520 यूनिट के मुकाबले 55.8% ज्यादा है.
Photo: Hyundai.com
मई में 13,425 यूनिट के साथ मारुति ब्रेजा चौथे नंबर पर रही. जो पिछले पिछले साल मई में बेचे गए 15,566 यूनिट के मुकाबले 13.8% कम है.
Photo: Marutisuzukicom
टाटा नेक्सन जबरदस्त ग्रोथ के साथ 19,100 यूनिट की बिक्री दर्ज की है. जो पिछले साल मई में बेचे गए 13,096 यूनिट के मुकाबले 45.8% ज्यादा है.
Photo: Cars.tatamotors.com
टाटा पंच सेकंड बेस्ट सेलिंग एसयूवी रही है. मई में इसके कुल 20,208 यूनिट बेचे गए हैं, जो पिछले साल बेचे गए 13,133 यूनिट के मुकाबले 53.9% ज्यादा है.
Photo: Cars.tatamotors.com
मारुति फ्रांक्स बेस्ट सेलिंग SUV रही है. इसके कुल 20,686 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल मई में बेचे गए 13,584 यूनिट के मुकाबले 52.3% यूनिट ज्यादा है.
Photo: Marutisuzukicom
Maruti Fronx में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 21 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 28 किमी/किग्रा तक का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzukicom