25 Apr 2026
By: Aajtak Auto
भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में स्कूटर्स की अच्छी खासी डिमांड है. वित्त वर्ष 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर की 28,45,052 यूनिट्स सेल हुई हैं.
Photo: honda2wheelersindia.com
28 लाख का आंकड़ा काफी बड़ा होता है. खासकर अगर किसी एक मॉडल की सेल सिर्फ 1 साल में हुई हो तब.
Photo: honda2wheelersindia.com
हम बात कर रहे हैं भारतीय बाजार के बेस्ट सेलिंग स्कूटर की. ये सड़क पर सबसे ज्यादा नजर आने वाला स्कूटर है. हां, हम होंडा एक्टिवा की ही बात कर रहे हैं.
Video: honda2wheelersindia.com
वित्त वर्ष 2026 में इस स्कूटर की 28,45,052 यूनिट्स बिकी हैं. ये स्कूटर 75,583 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आता है.
Photo: honda2wheelersindia.com
स्कूटर में 4 स्ट्रोक एसआई इंजन आता है. इसमें 109.51 सीसी का इंजन मिलता है. ये इंजन 5.88kW का मैक्सिमैम आउटपुट ऑफर करता है.
Photo: honda2wheelersindia.com
ये स्कूटर 9.05 एनएम के मैक्सिमम टॉर्क के साथ आता है. ये स्कूटर एच-स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो स्कूटर की सिक्योरिटी को बेहतर बनाता है.
Photo: honda2wheelersindia.com
इसमें टीएफटी डिस्प्ले मिलता है. इसके अलावा स्कूटर में होंडा रोड सिंक फीचर मिलता है. इसमें एलईडी हेडलैम्प दिया गया है.
Photo: honda2wheelersindia.com
स्कूटर में फ्रंट और रियर एलॉय व्हील्स मिलते हैं. इसके अलावा आइडल स्टॉप सिस्टम मिलता है. बेहतर माइलेज के लिए इसमें ट्यूबलेस टायर मिलते हैं.
Photo: honda2wheelersindia.com
होंडा एक्टिवा में ओपन ग्लव बॉक्स मिलता है. स्कूटर में 15W का यूएसबी-सी पोर्ट मिलता है. इसमें एक्सटर्नल फ्यूल फिल मिलता है.
Photo: honda2wheelersindia.com