11 Sep 2026
By: Aajtak Auto
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल्स तेजी से बढ़ रही है. लोग अब इलेक्ट्रिक दोपहिया पसंद कर रहे हैं. इस वजह से ही सेगमेंट की सेल्स लगातार बढ़ रही हैं.
Video: Chetak
अगस्त महीने की सेल्स पर नजर डालें, तो 67.05 परसेंट की ग्रोथ के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कुल 1,83,204 यूनिट्स बिकी हैं.
Photo: Chetak
अगस्त 2025 में ईवी टू-व्हीलर सेगमेंट की सेल्स 1,09,673 यूनिट्स पर थी. हालांकि, जुलाई के मुकाबले इस सेगमेंट की सेल्स 10.35 परसेंट कम हुई है.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस ने अगस्त में सबसे ज्यादा इलेट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे हैं. इस महीने कंपनी ने 48,938 यूनिट्स बेची हैं.
Photo: tvsmotor.com
वहीं बजाज ऑटो ने अगस्त में 41,114 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बेचे हैं. कंपनी की सेल्स में 235.73 परसेंट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ हुई है.
Photo: chetak.com
एथर एनर्जी की बात करें, तो अगस्त में कंपनी ने 28,757 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं. अगस्त 2025 में कंपनी ने 19,210 यूनिट्स को बेचा था.
Photo: atherenergy.com
हीरो विडा चौथा सबसे ज्यादा ईवी टू-व्हीलर बेचने वाला ब्रांड है. कंपनी ने अगस्त में 19,007 यूनिट्स बेची हैं, जबकि 2025 अगस्त में 13,769 यूनिट्स बिकी थीं.
Photo: vidaworld.com
पांचवें नंबर पर ओला इलेक्ट्रिक है, जिसकी 13,852 यूनिट्स बिकी हैं. ओला की सेल्स में 28.83 परसेंट की गिरावट आई है.
Video: olaelectric.com
इसके अलावा ग्रीव्स एम्पीयर ने 8,613 यूनिट्स, रिवर ने 5,141 यूनिट्स, बीगॉस ने 4,845 यूनिट्स और अन्य ब्रांड्स ने 12,937 यूनिट्स बेची हैं.
Photo: Ampere