18 May 2026
By: Aajtak Auto
भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की स्वीकार्यता बढ़ रही है. देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 5 स्कूटरों की लिस्ट में दो इलेक्ट्रिक स्कूटर के नाम भी शामिल हैं.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर बन गए हैं. टीवीएस आईक्यूब को लोग काफी पसंद कर रहे हैं.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस ने अप्रैल महीने में 37,193 आईक्यूब स्कूटर्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले इन स्कूटरों की सेल 35 फीसदी बढ़ी हैं.
Photo: tvsmotor.com
अप्रैल 2025 में कंपनी ने 27,604 आईक्यूब स्कूटरों को बेचा था. वहीं बजाज चेतक की अप्रैल 2026 में 34,304 यूनिट्स बिकी हैं.
Photo: tvsmotor.com
बात करें टीवीएस आईक्यूब की, तो ये मल्टीपल बैटरी और कलर ऑप्शन में आता है. ये स्कूटर 59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आता है.
Photo: tvsmotor.com
दरअसल, बैटरी एज ए सर्विस के तहत इस स्कूटर की कीमत 59,999 रुपये से शुरू होती है. वैसे आईक्यूब की कीमत 94,999 रुपये से शुरू होती है.
Photo: tvsmotor.com
टीवीएस आईक्यूब के बेस वेरिएंट में 2.2kWh की बैटरी मिलती है. इस वेरिएंट की क्लेम्ड रेंज 94 किलोमीटर है और इसे फुल चार्ज होने में 2 घंटे 45 मिनट का वक्त लगता है.
Photo: tvsmotor.com
वहीं आईक्यूब का टॉप वेरिएंट 5.3kWh बैटरी के साथ आता है, जिसकी क्लेम्ड रेंज 212 किलोमीटर है. इस वेरिएंट की कीमत 1.58 लाख रुपये एक्स शोरूम है.
Photo: tvsmotor.com
बात करें चार्जिंग कीमत की, तो 2.2kWh वाले वर्जन को घर पर चार्ज करने में औसतन 20 रुपये से 22 रुपये का खर्च आएगा.
Photo: tvsmotor.com