मई में बिकीं हजारों इलेक्ट्रिक कारें, ये हैं देश की टॉप-5 गाड़ियां

27 June 2026

By: Aajtak Auto

बढ़ रही है मांग

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की स्थिति मजबूत हो रही है. टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और पैसेंजर कार हर सेक्टर में मांग बढ़ रही है. मई इलेक्ट्रिक कारों के लिए बेहतरीन महीना रहा है.

Video: Tata Motrs

मई में कितनी हुई सेल

मई में इलेक्ट्रिक कारों की कुल सेल 26,620 यूनिट्स के पार पहुंच गई है. अप्रैल 2026 में कंपनियों ने कुल 24,592 इलेक्ट्रिक कारें बेची थीं.

Photo: ev.tatamotors.com

8% की है ग्रोथ 

पिछले महीने के मुकाबले मई में सेल 8 फीसदी बढ़ी है. मार्केट में इस वक्त 24 मास मार्केट कारें हैं. इसमें हमने लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को शामिल नहीं किया है. 

Photo: ev.tatamotors.com

Tata Punch EV

टाटा पंच ईवी इस महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार बनी है. इस कार की 3,681 यूनिट्स मई में बिकी हैं. अप्रैल में कंपनी ने इसकी 3,225 यूनिट्स बेची थीं. 

Photo: ev.tatamotors.com

Mahindra 9S

वहीं महिंद्रा की 9एस (Mahindra 9S) दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. मई में इस कार की 3,502 यूनिट्स बिकी हैं.

Video: Mahindra

Nexon EV

टाटा मोटर्स की नेक्सन तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है. मई 2026 में इसकी 2,649 यूनिट्स बिकी हैं. अप्रैल में इस कार की 2,499 यूनिट्स बिकी थीं.

Photo: ev.tatamotors.com

MG Windsor 

एमजी मोटर की विंडसर भी टॉप 5 लिस्ट में शामिल है. मई में इस कार की 2,032 यूनिट्स बिकी हैं. हालांकि, अप्रैल में इसकी 3,296 यूनिट्स बिकी थीं.

Photo: mgmotor.co.in

Mahindra XEV 9e

महिंद्रा की ही एक्सईवी 9ई (Mahindra XEV 9e) की 1,939 यूनिट्स इस महीने बिकी हैं. अप्रैल में इसकी 1611 यूनिट्स बिकी थी. 

Photo: auto.mahindra.com

इनकी भी हुई है सेल

इसके अलावा टाटा हैरियर ईवी की 1,833 यूनिट्स, एमजी जेडएस ईवी की 1,562 यूनिट्, 1,439 यूनिट्स मारुति सुजुकी ई-विटारा की बिकी हैं. 

Video: Tata Motors

टॉप-15 में ये भी हैं 

साथ ही 1288 टाटा कर्व ईवी, 1026 लिमो ग्रीन, 902 महिंद्रा बीई6, 869 एमजी कॉमेट, 740 टाटा टियागो ईवी, 673 विनफास्ट वीएफ7 और 569 किआ क्लैविस बिकी हैं. 

Photo: mgmotor.co.in

Read Next