16 July 2026
By: Aajtak Auto
भारत में सभी को एसयूवी बॉडी स्टाइल वाली कारें पसंद आ रही हैं. शायद यही वजह है कि जितने तरह की एसयूवी भारत में मिल रही उतनी शायद ही कहीं और मिलती हैं.
Photo: tatamotors.com
एसयूवी को लेकर लोगों की दीवानगी की वजह से ही कॉम्पैक्ट एसयूवीज का मार्केट बढ़ रहा है. वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है.
Photo: marutisuzuki.com
इस तिमाही कॉम्पैक्ट एसयूवीज की 3,97,609 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल की पहली तिमाही ये आंकड़ा 3,19,734 यूनिट्स का था.
Photo: tatamotors.com
11 कार निर्माता मिलकर कुल 20 कॉम्पैक्ट एसयूवी बनाते हैं. हालांकि मिडसाइज एसयूवीज का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, जिसका प्रभाव कॉम्पैक्ट एसयूवी पर पड़ेगा.
Photo: marutisuzuki.com
पांच साल पहले कॉम्पैक्ट एसयूवीज का मार्केट शेयर 53 फीसदी था, जो वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में घटकर 46 फीसदी हो गया है.
Photo: ITG
मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट को लेकर आ रही है. 23 जुलाई को लॉन्च होने वाली इस एसयूवी के बाद सेगमेंट की सेल्स और बढ़ने की उम्मीद है.
Photo: marutisuzuki.com
SIAM (सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) के मुताबिक, टाटा पंच और नेक्सन इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां हैं.
Photo: tatamotors.com
कॉम्पैक्ट एसयूवी के सेगमेंट में टाटा की हिस्सेदारी बढ़कर 29 फीसदी पहुंच गई है. टाटा को मल्टीपल पावरट्रेन का फायदा भी मिल रहा है.
Photo: tatamotors.com
टाटा मोटर्स ने 1,15,882, मारुति ने 91,701, महिंद्रा ने 62,737, हुंडई ने 57,755 और किआ ने 31,780 कॉम्पैक्ट एसयूवी FY2027 की पहली तिमाही में बेची हैं.
Photo: tatamotors.com