28 Apr 2026
By: Abhishek Mishra
भारतीय ऑटोमोबाइल के लिए मार्च का महीने बेहतरीन रहा है. कई कंपनियों ने इस महीने बेहतरीन सेल की हैं. हम ऐसी ही कुछ बेस्ट सेलिंग कार की एक लिस्ट लेकर आए हैं.
Video: ITG
हम जिन कारों की बात कर रहे हैं, उन्हें उनके सेगमेंट में कोई टक्कर देने वाला नहीं है. यानी ये अपने सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग कार हैं.
Video: ITG
सबसे पहले बात करते हैं हैचबैक की, तो इस सेगमेंट में वैगन-आर टॉप है. मार्च महीने में इस कार की 17,025 यूनिट्स बिकी हैं.
Photo: marutisuzuki.com
वहीं प्रीमियम हैचबैक की बात करें, तो बलेनो टॉप पर है. मारुति सुजुकी ने इसकी 16,392 यूनिट्स को मार्च महीने में बेचा है.
Photo: marutisuzuki.com
कॉम्पैक्ट सेडान में मारुति सुजुकी डिजायर को टक्कर देने वाला कोई नहीं है. ये मार्च की बेस्ट सेलिंग कार है, जिसकी 21,224 यूनिट्स बिकी हैं.
Video: Maruti Suzuki
एक्जीक्यूटिव सेडान की बात करें, तो फॉक्सवैगन वर्टस सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. कंपनी ने इसकी 2009 यूनिट्स को मार्च में बेचा है.
Photo: volkswagen.co.in
वहीं मिनी एसयूवी की बात करें, तो टाटा की पंच को टक्कर देने वाला कोई नहीं है. इस कार की 20,977 यूनिट्स मार्च 2026 में बिकी हैं.
Photo: tatamotors.com
वहीं कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टाटा की नेक्सन का दबदबा है. इस कार की 19,810 यूनिट्स मार्च में बिकी हैं. एंट्री लेवल एसयूवी सेगमेंट में टाटा काफी मजबूत है.
Photo: tatamotors.com
वहीं मिड साइज एसयूवी कैटेगरी में क्रेटा सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. कंपनी ने इसकी 17,838 यूनिट्स को बेचा है.
Photo: hyundai.com
बड़ी एसयूवी की बात करें, तो इस सेगमेंट में महिंद्रा स्कॉर्पियो का दबदबा है. कंपनी ने इसकी 14,578 यूनिट्स को मार्च में बेचा है.
Photo: auto.mahindra.com
एमपीवी की बात करें, तो मारुति सुजुकी अर्टिगा बेहतरीन प्रदर्शन किया है. कंपनी ने इसकी 17,072 यूनिट्स को मार्च में बेचा है.
Photo: marutisuzuki.com
अगर वैन की बात करें, तो इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी Eeco का एकक्षत्र राज है. इसकी 11,333 यूनिट्स मार्च में बिकी हैं.
Photo: marutisuzuki.com