ये हैं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 कार, मार्च में हुई बंपर सेल

07 Apr 2026

By: Abhishek Mishra

मार्च में हुई रिकॉर्ड सेल 

मार्च का महीना कार कंपनियों के लिए जबरदस्त रहा है. तमाम कंपनियों ने इस महीने अच्छी सेल दर्ज की है. इस महीने कंपनियों ने कुल 4,47,702 यूनिट्स डिस्पैच की हैं. 

Video: ITG

16% से ज्यादा हुई ग्रोथ

पिछले साल के मुकाबले इस मार्च में कंपनियों की ग्रोथ 16.03 परसेंट की है. पिछले साल मार्च में कंपनियों ने कुल 3,85,860 यूनिट्स बेची थी. 

Photo: marutisuzuki.com

Dzire बनी नंबर-1

बात करें टॉप सेलिंग कार की है, तो ये मारुति सुजुकी के शोरूम से निकली है. कंपनी ने 21,224 यूनिट्स डिजायर की बेची हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

हुई है बंपर सेल 

सबसे बड़ी बात ये है कि टॉप-25 गाड़ियों में डिजायर एक मात्र सेडान है. पिछले साल के मुकाबले इस कार की सेल में 37 परसेंट का इजाफा हुआ है. 

Photo: marutisuzuki.com

नंबर 2 पर है पंच 

वहीं दूसरे नंबर पर टाटा की छोटी एसयूवी पंच है. कंपनी ने इस कार की 20,977 यूनिट्स को बेचा है, जो पिछले साल से 18 परसेंट ज्यादा है.

Video: tatamotors.com

Nexon है नंबर-3

तीसरे नंबर पर भी टाटा मोटर्स की ही एसयूवी है. हम बात कर रहे हैं टाटा नेक्सन की, जिसकी 19,810 यूनिट्स मार्च 2026 में बिकी हैं. 

Photo: tatamotors.com

4 नंबर पर पहुंची क्रेटा

चौथे स्थान पर हुंडई की दमदार एसयूवी क्रेटा है. कंपनी ने इसकी 17,838 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कार की सेल 1 परसेंट कम हुई है. 

Photo: hyundai.com

5वें नंबर पर अर्टिगा 

वहीं टॉप 5 में मारुति सुजुकी की अर्टिगा भी शामिल है. इस कार की कंपनी ने 17,072 यूनिट्स को बेचा है, जो पिछले साल के मुकाबले 2 परसेंट ज्यादा है.

Photo: marutisuzuki.com

मारुति की जबरदस्त सेल

मार्च महीने में मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा 1,66,219 कार्स को बेचा है. कंपनी ने 10.27 परसेंट की ईयर-ऑन-ईयर ग्रोथ हासिल की है. 

Video: Maruti Suzuki

Read Next