2026 में इन गाड़ियों की सबसे ज्यादा हुई सेल, देश की टॉप-5 कारें

15 July 2026

By: Aajtak Auto

किसकी कितनी हुई सेल? 

2026 के 6 महीने बीत चुके हैं और पिछले 6 महीनों का ऑटो सेल्स डेटा भी आ चुका है. यानी इन 180 दिनों में लोगों ने कौन-सी कारें खरीदी हैं. 

Video: ITG

टॉप-5 बेस्ट सेलिंग कारें

इन 6 महीनों में मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा कारें बेची हैं. टॉप-5 बेस्ट सेलिंग गाड़ियों की लिस्ट में मारुति की 3 और टाटा की 2 कारें शामिल हैं. 

Video: ITG

MS DZIRE टॉप सेलिंग कार

मारुति सुजुकी डिजायर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. पहले 6 महीनों में कंपनी ने इसकी 1,26,204 यूनिट्स बेची हैं.

Photo: ITG

PUNCH का दम 

वहीं टाटा पंच दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. अब तक 2026 में इसकी 1,19,303 यूनिट्स बिकी हैं. ये सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है. 

Photo: tatamotors.com

NEXON की दावेदारी

टाटा नेक्सन देश की तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. पिछले 6 महीनों में टाटा ने इसकी 1,18,166 यूनिट्स को बेचा है. 

Photo: tatamotors.com

ERTIGA की बंपर सेल

वहीं मारुति सुजुकी अर्टिगा चौथी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इसकी 1,08,295 यूनिट्स पिछले 6 महीनों में बिकी हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

WagonR का दम 

मारुति सुजुकी वैगनआर भी टॉप-5 लिस्ट में शामिल है. जनवरी 2026 से जून 2026 तक में इसकी 1,00,704 यूनिट्स कंपनी ने बेची हैं.

Photo: marutisuzuki.com

ये भी हैं रेस में...

टॉप-10 कारों की लिस्ट में स्विफ्ट, बलेनो, फ्रॉन्क्स, क्रेटा और स्कॉर्पियो शामिल हैं. मारुति सुजुकी के अलावा टाटा मोटर्स की ही एक से ज्यादा कार इस लिस्ट में हैं. 

Photo: marutisuzuki.com

सबसे ज्यादा बिकी ये SUV

जून 2026 में टाटा की पंच सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. वहीं पूरी छमाही में ये सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है.

Photo: tatamotors.com

Read Next