13 July 2026
By: Aaj Tak Auto
जगह ज्यादा, आराम भरपूर और पूरे परिवार के साथ सफर की सुविधा. यही वजह है कि भारत में 7-सीटर फैमिली कारों की मांग लगातार बढ़ रही है.
Photo: ITG
जून महीने की बिक्री के आंकड़ों ने भी यही साबित किया है. इस सेगमेंट में एक ऐसी एमपीवी है, जिसने अकेले ही करीब आधे बाजार पर कब्जा जमा लिया है.
Photo: ITG
आइए जानते हैं जून में सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर फैमिली एमपीवी कारें कौन-सी रहीं और किस मॉडल पर देश ने सबसे ज्यादा भरोसा जताया.
Photo: ITG
जून में Rumion के कुल 2,376 यूनिट बेचे हैं. जो पिछले साल जून में बेचे गए 1,415 यूनिट के मुकाबले 67.9% ज्यादा है. इसका मार्केट शेयर 6.6% रहा है.
Photo: ITG
XL6 एक 6-सीटर कार है, इसके कुल 2,711 यूनिट बेचे गए हैं जो पिछले साल के 2,011 यूनिट के मुकाबले 34.8% ज्यादा है. MPV सेगमेंट में इसका शेयर 7.6% रहा है.
Photo:Nexaexperience.com
किआ कारेंस के कुल 4,847 यूनिट बेचे गए हैं. जो पिछले साल जून में बेचे 7,921 यूनिट के मुकाबले 38.8% कम है. इसका मार्केट शेयर 13.6% रहा है.
Photo: Kia.com
टोयोटा इनोवा के कुल 7,332 यूनिट बेचे गए हैं, जो पिछले साल के 8,802 यूनिट के मुकाबले 16.7% कम रहा है. इसका मार्केट शेयर 20.5% रहा है.
Photo: Kia.com
16,111 यूनिट के साथ मारुति अर्टिगा नंबर वन रही है. पिछले साल जून में इसके 14,1511 यूनिट बिके थे. MPV सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर 45.0% रहा है.
Photo: Kia.com