भारत की सबसे ज्यादा माइलेज वाली बाइक्स, 1 लीटर में चलेंगी इतने Km

20 Mar 2026

By: Abhishek Mishra

कम मेंटेनेंस ज्यादा माइलेज

डेली ऑफिस आने-जाने वालों को एक ऐसी बाइक चाहिए होती है, जिसका माइलेज अच्छा हो और मेंटेनेंस भी कम हो. यानी एक नो-नॉनसेंस बाइक. 

Photo: bajajauto.com

भारतीय बाजार में ऐसी बाइक्स की भरमार है, जो बेहतरीन माइलेज ऑफर करती हैं. हमने उनमें से ही कुछ बाइक्स की एक लिस्ट तैयार की है. 

Photo: tvsmotor.com

सबसे पहला नाम Bajaj Platina 100 का है. ये बाइक 66,015 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है. बाइक 70Kmpl से ज्यादा का माइलेज ऑफर करती है.

Photo: bajajauto.com

कंपनी ने माइलेज का कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं दिया है. Platina में 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है. यानी फुल टैंक में 700Km बाइक चलेगी.

Photo: bajajauto.com

हीरो स्प्लेंडर प्लस भी 70Kmpl माइलेज का दावा करती है. बाइक की कीमत 74,902 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. 

Photo: heromotocorp.com

टीवीएस स्पोर्ट भी बेहतरीन माइलेज ऑफर करती है. ये बाइक भी आसानी से 70Kmpl तक का माइलेज देती है. इसकी कीमत 59,431 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.

Photo: tvsmotor.com

हीरो एचएफ-डीलक्स भी 70kmpl का एवरेज देती है. इस बाइक की कीमत 57,657 रुपये से शुरू होती है. यानी ये स्प्लेंडर प्लस से लगभग 17 हजार रुपये सस्ती है. 

Photo: heromotocorp.com

होंडा साइन 100 भी अच्छा ऑप्शन है. ये बाइक भी 60-70kmpl का माइलेज देती है. इसकी कीमत 65,243 रुपये से शुरू होती है. 

Photo: honda2wheelersindia.com

इन सभी बाइक्स में लगभग 10 लीटर का पेट्रोल टैंक मिलता है. यानी आप फुल टैंक में लगभग 700 किलोमीटर का सफर कर सकते हैं.

Photo: tvsmotor.com

Read Next