16 August 2026
By: Aaj Tak Auto
भारतीय परिवार में कार सिर्फ आने-जाने का साधन नहीं होता, बल्कि कई बार पूरे परिवार को एक साथ जोड़ने वाली छोटी-सी दुनिया बन जाती है.
Photo: ITG
ड्राइविंग सीट पर पापा, बगल में मम्मी, पीछे दादा-दादी या ताया-चाची और तीसरी कतार में बच्चे. कई बार ये एक ज्वाइंट फैमिली ट्रिप जैसा बन जाता है.
Photo: ITG
छुट्टी के दिन कहीं घूमने जाना हो या कोई फैमिली फंक्शन हो, ऐसी कार की जरूरत हर उस परिवार को महसूस होती है जहां ‘मैं’ से ज्यादा ‘हम’ मायने रखता है.
Photo: ITG
बाजार में ऐसी 6 सीटर और 7 सीटर कारें मौजूद हैं, जो परिवार के ज्यादा सदस्यों को साथ लेकर चलने के साथ बजट का भी ख्याल रखती हैं. आइये देखें लिस्ट-
Photo: Byd.com
7-सीटर किआ कारेंस में 1.5-लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलता है. ये कार आमतौर पर 12 से 14 किमी प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है.
Photo: Kia.com
6-सीटर XL6 में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 20 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 26.11 किमी का माइलेज देता है.
Photo:Nexaexperience.cm
7-सीटर अर्टिगा में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता. इसका पेट्रोल वेरिएंट 20 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 26.11 किमी तक का माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com
Triber में डिटैचेबल 7-सीटर ऑप्शन मिलता है. इसमें 1-लीटर पेट्रोल इंजन का दिया गया है. ये कार 19 किमी/लीटर का माइलेज़ देती है.
Photo: Renault.co.in
निसान ग्रेवाइट भी 7-सीटर ऑप्शन में आती है. इसमें भी 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो तकरीबन 19 किमी प्रतिलीटर का माइलेज देता है.
Photo: Nissan.co.in
मारुति इको 6-सीटर वैन है. इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 19 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट 26 किमी/किग्रा तक माइलेज देता है.
Photo: Marutisuzuki.com