28 June 2026
By: Aaj Tak Auto
आप ऐसी कार खरीदना चाहते हैं जिसमें अच्छा स्पेस, कम रनिंग कॉस्ट और शानदार माइलेज मिले, तो CNG सेडान एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं.
Photo: Freepik
भारतीय बाजार में कुछ ऐसी किफायती CNG सेडान मौजूद हैं जो रोजाना ऑफिस आने-जाने से लेकर लंबी फैमिली ट्रिप तक हर जरूरत को पूरा करती हैं.
Photo: Freepik
इन कारों में बेहतर बूट स्पेस, आरामदायक केबिन और कम मेंटेनेंस के साथ शानदार फीचर्स भी मिलते हैं. तो आइये देखें लिस्ट-
Photo: Nexaexperience.com
मारुति डिजायर में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है. इसका पेट्रोल वेरिएंट 25 किमी प्रतिलीटर और सीएनजी वेरिएंट 33 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.
Photo: ITG
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली इस कार में 6 एयरबैग, 9-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: ITG
हुंडई ऑरा में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसका पेट्रोल वेरिएंट तकरीबन 17 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट करीब 22 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.
Photo: Hyundai.com
इस फैमिली सेडान में 8-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले, रियर AC वेंट्स, TPMS और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Photo: Hyundai.com
टाटा टिगोर में 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन दिया गया है. इसका पेट्रोल वेरिंएट 19 किमी/लीटर और CNG वेरिएंट करीब 28 किमी/किग्रा का माइलेज देता है.
Photo: Cars.tatamotors.com
iCNG ड्यूल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी से लैस इस कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पुश-बटन स्टार्ट और मल्टीपल एयरबैग मिलते हैं.
Photo: Cars.tatamotors.com