हीटेड सीट, TFT स्क्रीन और 554cc इंजन! धांसू बाइक लॉन्च

23 October 2026

By: Aaj Tak Auto

एडवेंचर टूरिंग बाइक पसंद करने वाले राइडर्स के लिए Benelli ने भारतीय बाजार में अपनी नई मोटरसाइकिलों TRK 552 और TRK 552X को लॉन्च कर दिया है. 

Photo: ITGळ

कंपनी ने इन्हें दमदार ट्विन-सिलेंडर इंजन, मॉडर्न फीचर्स और लंबी दूरी की राइडिंग को आरामदायक बनाने वाले एक्सेसरीज के साथ पेश किया है.

Photo: ITGळ

Benelli TRK 552 की कीमत 7.22 लाख रुपये है, जबकि TRK 552X के लिए 7.74 लाख रुपये खर्च करने होंगे. वहीं, लिमिटेड एडिशन की कीमत 7.90 लाख रुपये है. 

Photo: ITGळ

इस बाइक में 554 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, DOHC पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है. यह इंजन 52bhp की पावर और 49Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: ITGळ

इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच असिस्ट से जोड़ा गया है. इनके इंजन, फ्रेम, ब्रेकिंग सिस्टम को भी अपडेट किया गया है.

Photo: ITGळ

Benelli TRK 552 उन राइडर्स के लिए है, जो सिटी राइड्स के साथ-साथ लांग ट्रिप्स के लिए हाईवे पर भी राइडिंग करना पसंद करते हैं.

Photo: ITGळ

दूसरी ओर, TRK 552X को ज्यादा एडवेंचर-ओरिएंटेड बनाया गया है. इसमें आगे बड़ा व्हील और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है.

Photo: ITGळ

नई TRK 552 सीरीज का एक बड़ा अपडेट इसका 5-इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन की सुविधा मिलती है.

Photo: ITGळ

राइडर्स इसमें रूट प्लानिंग, टर्न-बाय-टर्न दिशा-निर्देश, ऑफलाइन नेविगेशन और ट्रैकबैक जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Photo: ITGळ

दोनों बाइक्स में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), नेविगेशन स्क्रीन मिररिंग, गियर इंडिकेटर, USB चार्जिंग पोर्ट और इल्यूमिनेटेड स्विच दिए गए हैं.

Photo: ITGळ

लंबी दूरी की राइडिंग को आरामदायक बनाने के लिए कंपनी ने दोनों बाइक्स में हीटेड ग्रिप्स और हीटेड सीट को बतौर स्टैंडर्ड शामिल किया है.

Photo: ITGळ

ठंडे मौसम में ये फीचर्स राइडर के हाथों और सीट को गर्म रखने में मदद कर सकते हैं. इसके अलावा, नई डिजाइन वाली सीटों में एक्स्ट्रा पैडिंग दी गई है.

Photo: ITGळ

बाइक में ट्यूबलर स्टील ट्रेलिस फ्रेम दिया गया है. आगे 50 मिमी का अपसाइड-डाउन फोर्क और पीछे प्रीलोड एडजस्टमेंट वाला मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है.

Photo: ITGळ

ब्रेकिंग के लिए आगे दो 320 मिमी फ्लोटिंग डिस्क और पीछे 260 मिमी का सिंगल डिस्क ब्रेक मिलता है. इसके अलावा Bosch का ड्यूल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया गया है.

Photo: ITGळ

Read Next