Pulsar के बाद बड़ी तैयारी में Bajaj, ला रही है 6 नई बाइक्स

26 Aug 2026

By: Aajtak Auto

चार बाइक हुई हैं लॉन्च

बजाज भारतीय बाजार में ताबड़तोड़ लॉन्चिंग के तैयारी में जुटा हुई है. कंपनी ने अगस्त में चार बाइक्स को लॉन्च किया है. 

Photo: bajajauto.com

कौन-सी बाइक हुई हैं लॉन्च

बजाज ने अगस्त में पल्सर 125, पल्सर 150, पल्सर एन160 एस और पल्सर एन160 एसएस को लॉन्च कर चुकी है. ये सिलसिला यही नहीं रुकेगा. 

Photo: bajajauto.com

6 नए प्रोडक्ट्स लाएगी 

कंपनी आने वाले दिनों में 6 नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने वाली है. त्योहारों के पहले कंपनी 10 बाइक्स को लॉन्च करने वाली है, जिसमें से 4 लॉन्च हो चुकी हैं. 

Photo: bajajauto.com

नए नाम भी होंगे शामिल

इसमें 10 में से दो बिलकुल नए पल्सर नेमप्लेट होंगे. पल्सर भारत में बिकने वाले सबसे बड़े नेमप्लेट्स में से एक है, जिसमें मल्टीपल प्रोडक्ट आते हैं. 

Photo: bajajauto.com

पल्सर की बंपर हो रही सेल

जुलाई की बात करें, तो बजाज ने कुल 66 156 पल्सर बेची हैं. अप्रैल-जून तिमाही में बजाज का स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल सेगमेंट 50 फीसदी बढ़ा है. 

Photo: bajajauto.com

अच्छी हो रही इनकी सेल 

बजाज के पोर्टपोलियो में पल्सर, एवेंजर और डॉमिनॉर ऐसे नाम है, जिनकी वित्तवर्ष 2027 की पहली तिमाही में डबल डिजिट में ग्रोथ हुई है. 

Photo: bajajauto.com

आने वाले हैं अपग्रेड्स 

कंपनी ने ये भी बताया है कि ने 125 सीसी से लेकर 160 सीसी तक के सेगमेंट में कई अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे. जिसमें से कुछ लॉन्च भी हो चुके हैं.

Photo: bajajauto.com

एडवेंचर बाइक ला रही Bajaj

Bajaj एक एडवेंचर बाइक पर भी काम कर रही है. लेकिन ये बाइक भारत से पहले ब्राजील में लॉन्च होगी. ये भारत में इस साल के अंत तक आएगी.

Photo: bajajauto.com

क्या खास लाएगी कंपनी?

कंपनी ट्रायम्फ बॉनविले 400 को भी लॉन्च करने वाली है. हालांकि, ये जानकारी नहीं है कि ये बजाज की उन 10 बाइक्स में शामिल है या नहीं.

Photo: bajajauto.com

Read Next