1 May 2026
By: Aajtak Auto
Bajaj Pulsar NS400Z अब नए इंजन के साथ आती है. इस बाइक में कंपनी ने 349 सीसी का इंजन दिया है, जो 40.6 एचपी पावर देता है.
Photo: Bajaj Auto
नए इंजन के साथ ही ये बाइक नई कीमत पर भी आती है. पिछले साल हुए जीएसटी बदलाव का फायदा अब इस बाइक पर मिलता है.
Photo: Bajaj Auto
बजाज ने Pulsar NS400Z की कीमत 1.80 लाख रुपये एक्स शोरूम कर दी है. 18 परसेंट जीएसटी दायरे में आने की वजह से इस कार की कीमत कम हुई है.
Photo: Bajaj Auto
ये 40 एचपी पावर वाली देश की सबसे सस्ती बाइक बन गई है. कंज्यूमर्स अब इस पर 24,500 रुपये तक की बचत कर पाएंगे.
Photo: Bajaj Auto
ये बचत एक्स शोरूम कीमतों में कटौती, इंश्योरेंस पर बचत और कम रजिस्ट्रेशन चार्ज की वजह से होगी.
Photo: Bajaj Auto
नए इंजन के साथ ये बाइक अर्बन राइड्स के लिए एक बेहतरीन मशीन बन गई है. क्योंकि इसमें अभी भी ज्यादा फीचर्स मिलते हैं.
Photo: Bajaj Auto
बाइक में चार राइडिंग मोड्स, क्विक शिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, डुअल चैनल एबीएस ,रेडियल टायर और ब्लूटूथ वाला इंस्ट्रूमेंट क्ल्स्टर मिलेगा.
Photo: Bajaj Auto
पल्सर बजाज के पोर्टफोलियो में अभी भी सबसे ज्यादा बिकने वाला नेमप्लेट है. मार्च 2026 में कंपनी ने 1,32,248 पल्सर को बेचा है.
Photo: Bajaj Auto
हालांकि, यहां इस बात का ध्यान रखना होगा कि ये सेल पूरे पल्सर नेमप्लेट की है. ना कि किसी एक पल्सर वेरिएंट की.
Photo: Bajaj Auto