31 July 2026
By: Aaj Tak AUto
भारतीय बाजार की सबसे लोकप्रिय स्पोर्टी मोटरसाइकिलों में गिनी जाने वाली Bajaj Pulsar अब बड़े बदलाव के साथ वापसी करने वाली है.
Photo: bajajauto.com
कंपनी अपनी 125cc से 160cc तक की पूरी Pulsar रेंज को नए अंदाज में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.
Photo: bajajauto.com
इस अपडेट की शुरुआत अगस्त से हो सकती है. माना जा रहा है कि सबसे पहले नई जनरेशन Pulsar 150 या फिर बड़े अपडेट के साथ Pulsar N160 को लॉन्च किया जाएगा.
Photo: bajajauto.com
Bajaj के लिए यह सिर्फ एक नया मॉडल नहीं, बल्कि Pulsar ब्रांड के 25 साल पूरे होने का खास मौका भी होगा.
Photo: bajajauto.com
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 अगस्त को कंपनी Pulsar रेंज की पहली बाइक लॉन्च कर सकती है. सबसे ज्यादा संभावना नई जनरेशन Pulsar N160 की है.
Photo: bajajauto.com
बजाज ने साल 2001 में Pulsar 150 और Pulsar 180 को एक साथ लॉन्च किया था. इन्हीं बाइक्स के जरिए कंपनी ने नेकेड स्पोर्ट मोटरसाइकिल सेगमेंट में कदम रखा था.
Photo: FB/Chetan Mall
Pulsar 150 भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली 150cc मोटरसाइकिलों में शामिल रही है. फिलहाल हर महीने इस सेगमेंट की करीब 13,000 से 23,000 यूनिट बिक रही हैं.
Photo: bajajauto.com
नई जनरेशन Pulsar को पूरी तरह नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की उम्मीद है. इसमें पहले से ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस वाला नया इंजन दिया जा सकता है.
Photo: bajajauto.com
नई चेसिस के साथ सबसे बड़ा बदलाव रियर सस्पेंशन में होने की उम्मीद है. नई बाइक में पुराने ट्विन शॉक सस्पेंशन की जगह मोनोशॉक सस्पेंशन मिल सकता है.
Photo: bajajauto.com
नई Pulsar पहले की तरह मस्कुलर होगी. हालांकि, इसके बॉडी पैनल पहले से ज्यादा शार्प होंगे और नए टैंक श्राउड्स भी देखने को मिल सकते हैं.
Photo: bajajauto.com
इसमें नई LED लाइटिंग, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल व मैसेज अलर्ट जैसे फीचर्स मिल सकते है.
Photo: bajajauto.com
इस साल Bajaj Pulsar ब्रांड अपने 25 साल पूरे कर रहा है. इसी खास मौके पर कंपनी 125cc से 160cc तक की पूरी Pulsar लाइनअप को अपडेट करेगी.
Photo: bajajauto.com
बजाज ऑटो के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश शर्मा ने हाल ही में कंपनी के तिमाही नतीजों के दौरान बताया था कि अगस्त से नइ बाइक्स को पेश किया जाएगा.
Photo: bajajauto.com