05 June 2026
By: Aajtak Auto
पेट्रोल की कीमतें बढ़ रही हैं. ऐसे में एक कॉमन अप्रोच ये होती है कि लोग ज्यादा माइलेज वाली गाड़ी पसंद करेंगे, लेकिन एक बाइक के साथ इसका उलटा हुआ है.
Photo: bajajauto.com
हम बात कर रहे हैं बजाज फ्रीडम 125 (Bajaj Freedom 125) की, जिसके लिए मई 2026 बेहद खराब रहा है. बाइक की सिर्फ 1210 यूनिट्स बिकी हैं.
Photo: bajajauto.com
जहां पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में इस बाइक की क्रमशः 11,079 और 12,167 यूनिट्स बिक रही थी. मई में इसकी सेल लगभग 10 परसेंट रह गई है.
Photo: bajajauto.com
अब सवाल है कि जिस बाइक का माइलेज अच्छा है, जो सीएनजी पर चलती है और कीमत भी कम है. उसकी सेल कम क्यों हो रही है.
Photo: bajajauto.com
शायद इसकी सबसे बड़ी यूएसपी ही बाइक की सेल की राह में रोड़ा है. हम बात कर रहे हैं सीएनजी की. देश में पेट्रोल के साथ-साथ सीएनजी की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं.
Photo: bajajauto.com
लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से पेट्रोल और सीएनजी के बीच का गैप कम हो गया है. इसके साथ ही फ्रीडम 125 में सिर्फ 2 किलो ही सीएनजी आती है.
Photo: bajajauto.com
इसमें पेट्रोल भी 2 लीटर ही आता है. कंपनी दावा करती है कि फुल सीएनजी टैंक पर ये बाइक 202Km और पेट्रोल टैंक फुल होने पर 130Km तक चल सकती है.
Photo: bajajauto.com
रियल वर्ल्ड में ये आंकड़ा और कम हो जाता है. बजाज फ्रीडम 125 फुली डिजिटल स्पीडोमीटर के साथ आती है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी मिलती है.
Photo: bajajauto.com
फ्रीडम 125 की कीमत 91,566 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 1,09,852 रुपये तक जाती है.
Photo: bajajauto.com