100Km का माइलेज, 91 हजार कीमत, जबरदस्त है ये बाइक

28 Mar 2026

By: Aajtak Auto

दाम कम माइलेज ज्यादा

कम कीमत में ज्यादा माइलेज वाली बाइक हर किसी की चाहत होती है. ऐसी एक बाइक भारतीय बाजार में बिकती है, जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों पर चलती है. 

Video: bajajauto.com

कौन-सी बाइक है? 

हम बात कर रहे हैं बजाज फ्रीडम 125 की. इस बाइक को बजाज ने जोरों शोरों से लॉन्च किया था. इसमें बेहतरीन माइलेज मिलता है. 

Photo: bajajauto.com

कितनी है कीमत? 

Bajaj Freedom 125 में 91,566 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं. ये कीमत ड्रम ब्रेक वाले वेरिएंट की है.

Photo: bajajauto.com

माइलेज करेगा हैरान 

अगर आप बेहतरीन माइलेज वाली बाइक चाहते हैं, तो ये जबरदस्त विकल्प है. सीएनजी पर ये बाइक 100 किलोमीटर प्रति किलोग्राम से ज्यादा का माइलेज देती है. 

Photo: bajajauto.com

फुल टैंक में कितना चलेगी  

कंपनी की मानें तो दो किलो सीएनजी में ये बाइक 202 किलोमीटर चल सकती है. वहीं दो लीटर पेट्रोल पर ये 130 किलोमीटर तक चल सकती है. 

Photo: bajajauto.com

पेट्रोल और CNG पर चलेगी

यानी पेट्रोल पर बाइक 70 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी पर 101 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज ऑफर करती है. 

Photo: bajajauto.com

इस बात का रखें ध्यान 

हालांकि, इस बात का भी ध्यान रखें कि ये माइलेज कंट्रोल एनवायरनमेंट में टेस्टिंग के आधार पर क्लेम किया जाता है. रियल लाइफ में माइलेज इससे थोड़ा अलग हो सकता है. 

Photo: bajajauto.com

कितनी हो रही सेल?

हालांकि, कंपनी की सेल्स को देखकर नहीं लगता है कि लोग बड़ी संख्या में इसे खरीद रहे हैं. फरवरी 2026 में इसकी सिर्फ 1461 यूनिट्स ही बिकी हैं.

Photo: bajajauto.com

क्यों कम है सेल? 

चूंकि बाइक में 2 लीटर का पेट्रोल टैंक और 2 किलोग्राम के आसपास ही सीएनजी आती है, तो बहुत से लोग इसे खरीदने से बचते हैं.

Photo: bajajauto.com

Read Next