लो बज़ट, धांसू रेंज और सेफ्टी! 7 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

9 May 2026

By; Aaj Tak Auto

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिमांड

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इस दौड़ में अब बजाज का चेतक भी बड़ी ताकत बनकर उभरा है.

Photo: ITG

चेतक की रफ्तार

कभी सड़कों पर पेट्रोल से चलने वाला आइकॉनिक स्कूटर रहा चेतक अब इलेक्ट्रिक अवतार में नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

Photo: Insta/@chetak_official

7 लाख यूनिट का आंकड़ा पार

जनवरी 2020 में लॉन्च हुए बजाज चेतक ने अब 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स की कुल बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है.

Photo: Insta/@chetak_official

7,27,779 यूनिट की बिक्री

वाहन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से लेकर 6 मई 2026 तक बजाज चेतक की कुल रिटेल बिक्री 7,27,779 यूनिट रही है.

Photo: Insta/@chetak_official

तीसरा स्कूटर

ओला और टीवीएस के बाद बजाज चेतक देश का तीसरा ऐसा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर ब्रांड बन गया है जिसने 7 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार किया है.

Photo: Insta/@chetak_official

अगर बिक्री के आंकड़ों को देखें तो शुरुआती सालों में चेतक की बिक्री थोड़ी धीमी रही. वित्त वर्ष 2020 से 2024 के बीच कुल 1,50,756 यूनिट ही बिके.

Photo: Chetak.com

धीमी थी शुरुआत

लेकिन असली तेजी इसके बाद देखने को मिली. वित्त वर्ष 2025 से लेकर वित्त वर्ष 2027 के शुरुआती दिनों तक 5,77,023 यूनिट बिके.

Photo: Chetak.com

जब आई असल तेजी

वित्त वर्ष 2023 में चेतक का मार्केट शेयर 4% था. इसके बाद वित्त वर्ष 2024 में यह पहली बार 11% प्रतिशत तक पहुंचा और वित्त वर्ष 2025 में यह बढ़कर 20% हो गया.

Photo: Chetak.com

तेजी से बढ़ा मार्केट शेयर

हाल ही में बजाज ऑटो ने चेतक का अपडेटेड लाइनअप लॉन्च किया है, जिसमें नए फीचर्स, ज्यादा टॉप स्पीड और नया ‘C सीरीज’ नाम दिया गया है.

Photo: Chetak.com

नए मॉडल में बड़ा अपडेट

बजाज चेतक कई अलग-अलग वेरिएंट में आता है. इसके बेस मॉडल C2501 की शुरुआती कीमत 89,500 रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Photo: Chetak.com

कितनी है कीमत

चेतक 3 अलग-अलग बैटरी पैक में आता है. इसका 2.5 kWh बैटरी पैक 113 किमी, मिड वेरिएंट 3.0 kWh बैटरी पैक 127 किमी और 3.5 kWh वेरिएंट 153 किमी रेंज देता है.

Photo: Chetak.com

बैटरी पैक और रेंज

Read Next