27 July 2026
By: Aajatak Auto
भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग बढ़ रही है. कम से कम नंबर्स तो यही दिखा रहे हैं. जून 2026 में कुल 1,93,735 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके हैं.
Video: Chetak
इस लिस्ट में टीवीएस आईक्यूब और बजाज चेतक सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स हैं. जून 2026 में चेतक की 40,376 यूनिट्स बिकी हैं.
Photo: chetak.com
पिछले साल जून में बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की 17,864 यूनिट्स बिकी थीं. यानी एक साल में इस स्कूटर की 126 फीसदी सेल बढ़ी है.
Photo: chetak.com
चेतक मल्टीपल बैटरी और रेंज ऑप्शन में आता है. इसके सबसे सस्ते वेरिएंट में 2.5kWh की बैटरी दी गई है, जो 113 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ऑफर करता है.
Photo: chetak.com
10 रुपये प्रति यूनिट बिजली के दर से भी इस बैटरी को चार्ज करते हैं, तो 25 रुपये का खर्च फुल चार्ज में आएगा. ध्यान रखें कि रियल लाइफ रेंज कम मिलेगी.
Photo: chetak.com
कंपनियां जो रेंज क्लेम करती हैं, वो कंट्रोल एनवायरनमेंट में किए गए टेस्ट के आधार पर होती हैं. जबकि रियल लाइफ में ऐसा नहीं होता है.
Photo: chetak.com
चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को 91,504 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है. ये स्कूटर कई वेरिएंट में आता है.
Photo: chetak.com
ऑनरोड प्राइस की बात करें, तो चेतक सी2501 की कीमत 1,04,583 रुपये है. वहीं टॉप वेरिएंट की कीमत 1,33,596 रुपये है.
Video: Chetak
ये स्कूटर 2.5kWh, 3.0kWh और 3.5kWh की बैटरी के साथ आता है. जिसमें क्रमशः 113KM, 131KM और 153KM की रेंज मिलती है.
Photo: chetak.com