कई बाइक्स की सेल पर भारी ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, 31 दिनों में 38,376 ने खरीदा

24 June 2026

By: Aajtak Auto

बढ़ रही EV की सेल

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मांग बढ़ रही है. इसमें टीवीएस, बजाज चेतक और एथर एनर्जी के ईवी स्कूटर सबसे ज्यादा डिमांड में हैं.

Video: chetak.com

2 लाख के पार हुई सेल

मई महीने में बजाज की सेल्स पर नजर डालें, तो कंपनी ने कुल 2,09,528 यूनिट्स को बेचा है. पिछले साल मई में कंपनी ने कुल 1,91,412 यूनिट्स बेची थी. 

Photo: chetak

अप्रैल में कितनी थी सेल?

वहीं मंथ ऑन मंथ सेल्स पर नजर डालें, तो अप्रैल में कंपनी ने 2,10,063 बाइक और स्कूटर्स बेचे थे. मई में सबसे ज्यादा पल्सर 125 की सेल हुई है.

Photo: ITG

सबसे ज्यादा बिकी ये बाइक

कंपनी ने पल्सर 125 की कुल 62,280 यूनिट्स बेची हैं. पिछले साल मई में इसकी 78,988 बिकी थीं. वहीं अप्रैल में कंपनी ने 71,350 पल्सर 125 सीसी बेची हैं. 

Photo: bajajauto.com

चेतक की सेल 

चेतक बजाज का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला प्रोडक्ट है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की 38,376 यूनिट्स को मई में बेचा है. 

Photo: ITG

पहले कितनी थी सेल?

पिछले साल चेतक की 25,540 यूनिट्स कंपनी ने मई में बिकी थीं. वहीं अप्रैल 2026 में कंपनी ने इस स्कूटर की 34,304 यूनिट्स बेची हैं. 

Video: chetak.com

पॉपुलर है पल्सर 

इसके बाद पल्सर 160 और 200 एनएस की संयुक्त सेल है. दोनों बाइक्स की मिलाकर 36,658 यूनिट्स मई में बिकी हैं. पिछले साल इनकी 22,372 यूनिट्स बिकी थीं. 

Photo: bajajauto.com

प्लेटिना का हाल 

बजाज प्लेटिना की 26,467 यूनिट्स कंपनी ने बेची हैं. पिछले साल मई में कंपनी ने इसकी 27,919 यूनिट्स बेची थीं. वहीं अप्रैल में इसकी 24,737 यूनिट्स बिकी हैं.

Photo: chetak.com

चेतक दे रहा टक्कर

कुल मिलाकर बजाज का चेतक स्कूटर कंपनी के पोर्टफोलियो में मौजूद ज्यादातर ICE बाइक्स को टक्कर देता है. ये बजाज का दूसरा सबसे पॉपुलर प्रोडक्ट है.

Photo: ITG

Read Next