कम कीमत... धांसू रेंज! 6 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

16 Feb 2026

By; Aaj Tak Auto

इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड

इंडियन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. इस सेगमेंट में लगातार नए मॉडलों की आमद हो रही है. लेकिन कुछ वाहन ऐसे हैं जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है.

Photo: Insta/@chetak_official

Bajaj Chetak

Bajaj Chetak उन्हीं में से एक है. घरेलू बाजार में 6 साल पूरे कर चुके बजाज चेतक ने अब तक ग्राहकों को 6 लाख से ज्यादा स्कूटर डिलीवर कर दिए हैं.

Photo: ITG

क्या कहते हैं आंकड़े

वाहन पोर्टल के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2020 से 12 फरवरी 2026 के बीच भारत में कुल 6,02,672 बजाज चेतक स्कूटर बिक चुके हैं.

Photo: Insta/@chetak_official

मार्केट शेयर

जनवरी 2020 से अब तक भारत में कुल 42.75 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिके हैं. इनमें बजाज चेतक की हिस्सेदारी करीब 14 प्रतिशत रही है.

Video: ITG

केवल टीवीएस ओला आगे

ओवरऑल बिक्री के मामले में बजाज से आगे सिर्फ टीवीएस मोटर्स और ओला इलेक्ट्रिक ही हैं. हालांकि बीते कुछ महीनों में ओला की बिक्री तेजी से गिरी है.

Photo: ITG

FY2025 में रिकॉर्ड बिक्री

आंकड़ों के अनुसार फाइलेंशियल ईयर 2025 में बजाज चेतक के 2,31,168 यूनिट बिके हैं. यह साल 2024 के मुकाबले 117 प्रतिशत ज्यादा है.

Photo: Insta/@chetak_official

एक साल में 2.27 लाख 

अप्रैल 2025 से 12 फरवरी 2026 तक बजाज ऑटो ने 2,27,610 चेतक स्कूटरों की बिक्री की है. इस दौरान चेतक का मार्केट शेयर लगभग 20% रहा.

Photo: ITG

बढ़ाया गया प्रोडक्शन

बढ़ती मांग को देखते हुए चेतक के पुणे प्लांट में प्रोडक्शन बढ़ा दिया है. ताकी समय में ग्राहकों को स्कूटर की डिलीवरी की जा सके.

Photo: ITG

6 लाख से ज्यादा प्रोडक्शन

SIAM के अनुसार जनवरी 2020 से जनवरी 2026 तक कुल 6,66,322 यूनिट का प्रोडक्शन हुआ है. इनमें से आधे से ज्यादा स्कूटर पिछले 22 महीनों में बने हैं.

Video: ITG

एक्सपोर्ट भी हुआ स्कूटर

अब तक घरेलू बाजार में 6,62,043 यूनिट डीलरों को भेजी जा चुकी है, जबकि 1,120 यूनिट को एक्सपोर्ट किया गया है.

Photo: Chetak.com

सस्ता मॉडल लॉन्च

हाल ही में चेतक का नया और सस्ता मॉडल C2501 भी बाजार में उतारा गया. इसकी शुरुआती कीमत 87,100 रुपये (एक्स-शोरूम) है.

Video: ITG

बैटरी और ड्राइविंग रेंज

इसमें 2.5kWh की बैटरी दी गई है, जो फुल चार्ज पर 113 किलोमीटर की रेंज देती है. इसकी टॉप स्पीड 55 किमी प्रति घंटा है और वजन सिर्फ 108 किग्रा है.

Video: ITG

पूरी टीम को स्कूटर गिफ्ट

कंपनी ने हाल ही में वूमन IPL की विनर टीम RCB के सभी प्लेयर्स को एक-एक स्कूटर गिफ्ट किया है. 

Photo: Insta/@chetak_official

Read Next