इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने मचाया तहलका! 8 लाख लोगों ने खरीदा

29 June 2026

By: Aaj Tak Auto

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिमांड

भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार लगातार बढ़ रहा है. जून 2026 का महीना इस इंडस्ट्री के लिए कई बड़े रिकॉर्ड लेकर आया है.

Photo: ITG

तीन कंपनियों का जलवा

पहले TVS ने 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री का आंकड़ा पार किया, फिर Ather ने 7 लाख और अब Bajaj ने 8 लाख यूनिट सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है.

Photo:Atherenergy.com

बजाज ने बेचे 8 लाख स्कूटर

बजाज ऑटो ने अपने लोकप्रिय इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak के तकरीबन 8 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है.

Photo: ITG

6 साल बाद बड़ी कामयाबी

यह उपलब्धि Chetak के लॉन्च के करीब साढ़े 6 साल बाद हासिल हुई है. हालांकि शरुआत धीमी थी, लेकिन चेतक ने तेजी से रफ्तार पकड़ी है.

Photo: ITG

क्या कहते हैं आंकड़े

वाहन पोर्टल (Vahan) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी 2020 से 27 जून 2026 तक कंपनी ने कुल 8,00,085 चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बिक्री की है.

Photo: ITG

देश की तीसरी कंपनी

इसके साथ ही बजाज ऑटो देश की तीसरी ऐसी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन गई है जिसने 8 लाख से ज्यादा रिटेल बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है.

Photo: ITG

इन कंपनियों ने बेचे 10 लाख स्कूटर

इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक, टीवीएस मोटर कंपनी 10 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेच चुकी हैं.

Photo: ITG

धीमी थी चेतक की रफ्तार

बजाज ने 2020 की शुरुआत में चेतक को लॉन्च किया था. फाइनेंशियल ईयर 2020 से 2023 के बीच कंपनी ने कुल 1,07,878 यूनिट्स की बिक्री की थी.

Photo: chetak.com

2024 से बदली किस्मत

साल 2024 चेतक के लिए बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इस दौरान कंपनी ने 2,01,166 यूनिट्स की बिक्री की, जो 2023 के मुकाबले 168 फीसदी ज्यादा थी.

Photo: chetak.com

2025 में ताबड़तोड़ सेल

इसके बाद साल 2025 में कंपनी ने 2,79,685 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की तुलना में 39 फीसदी अधिक थी.

Photo: chetak.com

बढ़ता मार्केट शेयर

साल 2022 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी केवल 4 फीसदी थी. 2024 में यह बढ़कर 16 फीसदी हुआ और 2025 में 21 फीसदी तक पहुंच गया.

Photo: chetak.com

22% मार्केट शेयर

साल 2026 के पहले छह महीनों में ही कंपनी 2,11,356 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच चुकी है और मार्केट शेयर बढ़कर 22 फीसदी हो गया है.

Photo: chetak.com

51% सेल्स ग्रोथ

इस साल बजाज हर महीने औसतन 35,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेच रहा है और उसकी बिक्री में सालाना आधार पर 51 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. 

Photo: chetak.com

बन सकता है रिकॉर्ड

कंपनी अगस्त 2026 के मध्य तक 3 लाख एनुअल सेल्स का आंकड़ा पार कर सकती है. वहीं साल के अंत तक 4 लाख स्कूटर बेचने का नया रिकॉर्ड भी बना सकती है. 

Photo: chetak.com

Read Next