25 पैसे में 1KM, स्कूटर के दीवाने हुए लोग, 235% बढ़ी सेल

03 Sep 2026

By: Aajtak Auto

बम-बम हुआ EV मार्केट

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की मांग बढ़ रही है. अगस्त महीने में पिछले साल के मुकाबले इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की सेल 67 परसेंट बढ़ी है. 

Photo: ITG

टॉप पर TVS

इस महीने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स टीवीएस मोटर ने बेची हैं. कंपनी ने अगस्त में 48,873 इलेक्ट्रि्क स्कूटर्स बेचे हैं. 

Photo: chetak.com

चेतक भी भर रहा रफ्तार

वहीं दूसरे नंबर पर बजाज ऑटो है. बजाज इलेक्ट्रिक मार्केट में अपने चेतक स्कूटर को बेचता है. अगस्त में कंपनी ने अच्छी सेल की है. 

Photo: chetak.com

235% बढ़ी सेल 

अगस्त में बजाज चेतक की 41,019 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल के अगस्त के मुकाबले चेतक की सेल 235 परसेंट बढ़ी है. 

Video: chetak.com

पहले कितनी थी सेल? 

कंपनी ने अगस्त 2025 में 12,246 स्कूटर्स बेचे थे. हालांकि, जुलाई के मुकाबले सेल्स कम हुई है. जुलाई में कंपनी ने 45,862 चेतक बेचे थे. 

Photo: chetak.com

2026 में कितनी हुई बिक्री? 

2026 के 8 महीनों की सेल्स पर नजर डाले, तो बजाज ने इस स्कूटर की 305,226 यूनिट्स को बेच दिया है. ये पिछले साल के मुकाबले 69 परसेंट ज्यादा है. 

Photo: ITG

4 लाख पार होगी EV सेल

अगर इस ग्रोथ रेट से बजाज आगे बढ़ती रही, तो इस साल कंपनी आसानी से 4 लाख की सेल्स का आंकड़ा पार कर लेगी. 

Photo: chetak.com

पहली बार होगा ऐसा

ये पहली बार होगा, जब चेतक की सालाना सेल्स 4 लाख के पार पहुंचेगी. ये स्कूटर मल्टीपल बैटरी और फीचर्स ऑप्शन में आता है. 

Photo: chetak.com

एवरेज रनिंग कॉस्ट

स्कूटर के टॉप मॉडल में 3.5kWh की बैटरी मिलती है, जिसकी क्लेम्ड रेंज 153KM है. 10 रुपये प्रति यूनिट के चार्जिंग चार्ज से इसकी औसत रनिंग कॉस्ट 25 पैसे से भी कम आती है.

Video: chetak.com

Read Next